राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस में घर वापसी की खबरें, नेता ने नकारा

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस में घर वापसी की खबरों के बीच आजाद ने इसका खंडन किया है।

पश्चिम बंगाल: वंदे भारत एक्सप्रेस के कार्यक्रम में नाराज दिखीं ममता बनर्जी, मंच पर नहीं गईं

पश्चिम बंगाल में हावड़ा से जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के मौके पर हावड़ा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज दिखीं।

भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने खुद तोड़ा प्रोटोकॉल, सुरक्षा में ढील पर बोली दिल्ली पुलिस

भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर राहुल गांधी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के आरोपों का शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है।

भाजपा विधायक की मौजूदगी में MCD कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल

भाजपा विधायक की मौजूदगी में दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक सफाई कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में तकरार शुरू हो गई है।

पश्चिम बंगाल: राज्यमंत्री और TMC विधायक सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मंत्री और तीन बार के विधायक 72 वर्षीय सुब्रत साहा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर CRPF का जवाब- उन्होंने खुद तोड़ा था सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खुद कई मौकों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ा था।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच चल रहे सीमा विवाद में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मंत्री जे मधु स्वामी की टिप्पणी पर खरा जवाब दिया है।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बुधवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मच गई।

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, गठबंधन सरकार से सातवें विधायक ने इस्तीफा दिया

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन को सातवां झटका लगा है। उनके एक और विधायक व आदिवासी नेता दीबाचंद्र हरंगखाल ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंपा।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से रिहा

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अनिल देशमुख को एक साल कारावास के बाद बुधवार को जमानत मिल गई।

उमा भारती ने लोधी समाज को "भाजपा को वोट देने के बंधन" से किया मुक्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के एक बयान से भाजपा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री की मां की तबीयत बिगड़ने पर राहुल गांधी बोले- मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामना संदेश साझा किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को लोकायुक्त बिल 2022 हंगामे के बीच पास हो गया। इस बिल के तहत मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद भी भ्रष्टाचार विरोध लोकपाल के दायरे में आते हैं।

'पप्पू' पुकारे पर बुरा लगता है? जानिये क्या बोले राहुल गांधी

कन्याकुमारी से पैदल चलकर जम्मू-कश्मीर जाने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी का एक साक्षात्कार उनके यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया।

कांग्रेस का राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित तौर पर चूक को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

भारत जोड़ो यात्राः महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का आमंत्रण स्वीकारा, कश्मीर में शामिल होंगी

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। मुफ्ती ने इसे स्वीकार करते हुए यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी है।

सीमा विवाद: महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे ने की कर्नाटक के 'मराठी विरोध' की निंदा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कर्नाटक से सीमा विवाद को लेकर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को रामायण के प्रसंग से जोड़ते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है।

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।

MCD मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी उम्मीदवार घोषित

अपने शुरुआती रूख से पलटते हुए भाजपा ने कहा है कि वह दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव लड़ेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे 

भारत जोड़ो यात्रा के जनवरी में शुरू हो रहे दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी हिस्सा नहीं लेंगे।

26 Dec 2022

कर्नाटक

प्रज्ञा ठाकुर का भड़काऊ बयान, कहा- घर पर तेज रखो चाकू की धार

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित बयान दिया है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे की मांग- विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक के साथ विवाद का केंद्र बने सीमावर्ती इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग की है।

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा जरूरी, हालात सुधरने तक जम्मू भेजा जाए- गुलाम नबी आजाद

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि जब तक कश्मीर घाटी में स्थिति सुधर नहीं जाती, उन्हें जम्मू भेज दिया जाना चाहिए।

26 Dec 2022

बिहार

बिहारः लालू यादव के खिलाफ CBI ने फिर शुरू की रेलवे परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक बार फिर रेलवे परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है।

चीन और पाकिस्तान हुए एक, भारत कमजोर स्थिति में- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान दोनों एक हो गए हैं और अगर कोई युद्ध होता है तो यह दोनों के साथ होगा। इससे देश को बड़ा नुकसान होने वाला है और इस समय भारत कमजोर स्थिति में है।

राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील

कांग्रेस पार्टी एक तरफ देश के लोगों से जुड़ने के लिए 'भारत जोड़ो' यात्रा निकाल रही है, वहीं अब उसने विपक्ष के सहयोगियों को भी अपने साथ जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गुलाम नबी आजाद की पार्टी से 126 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने आगे बढ़ाया 'हाथ'

जम्मू-कश्मीर में गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से 126 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद से होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गई।

23 Dec 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: जितना चाहिए उतना लोन लो, सरकार बनाने पर सब माफ कर देंगे- JDS विधायक

कर्नाटक में जनता दल (सेक्यूलर) (JDS) की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी की पत्नी अनिथा कुमारास्वामी ने एक जनसभा में किसानों से कहा कि जितना चाहिए उतना लोन लो, उनकी सरकार आने पर सब माफ कर देंगे।

23 Dec 2022

दिल्ली

कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली के मेयर के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। AAP ने पूर्वी पटेल नगर (वार्ड 86) से पार्षद चुनी गईं शैली ओबरॉय को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

23 Dec 2022

बिहार

अपने बच्चों से कहा विदेश जाकर रहो, यहां माहौल अच्छा नहीं- राजद नेता

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने बच्चों को विदेश में नौकरी करने और वहां सेटेल होने की हिदायत दी है।

दिशा सालियान मामला: आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग, किया पलटवार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर गुरूवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना संबंधी पत्र पर राहुल गांधी बोले- इन्हें यात्रा रोकने का बहाना चाहिए

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने या फिर यात्रा रद्द करने संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का राहुल गांधी ने सीधे जवाब दिया और इसे केंद्र सरकार का बहाना बताया।

कोविड का बहाना बनाकर 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने का प्रयास कर रही भाजपा- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने के केंद्र सरकार के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा भारत की सच्चाई से डर गई है और इसलिए कोविड का बहाना बनाकर यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है।

'भारत जोड़ो यात्रा' पर रोक के लिए सरकार के पत्र पर उद्धव की शिवसेना का विरोध

चीन में कोरोना वायरस को देखते हुए केंद्र ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को निशाने पर लिया तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने विरोध कर इसे सरकार की चाल बताई है।

21 Dec 2022

लोकसभा

पेगासस से जुड़े आरोप पर बोले अमित शाह- इससे जुड़े तथ्य हैं तो सामने रखें

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान पेगासस से जुड़ा मुद्दा एक फिर उठा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा लगाए गए आरोप पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई।

कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर बोले संजय राउत- चीन की तरह घुसेंगे

कर्नाटक और महाराष्ट्र में चल रहे सीमा विवाद के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने अपने एक बयान से विवाद को और बढ़ा दिया।

सरकार ने राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' स्थगित करने को कहा, जानें क्या है वजह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिख 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड संबंधी नियमों का पालन करने और पालन संभव न होने पर यात्रा को स्थगित करने को कहा है।