केरल: माकपा की युवा इकाई राज्य में दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री
क्या है खबर?
केरल की सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का फैसला किया है।
डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की ओर से भाजपा के विरोध को दरकिनार करते हुए मंगलवार शाम 6ः00 बजे तिरुवनंतपुरम में शो का आयोजन होगा। पूजापुरा क्षेत्र में पर्दे पर शो की स्क्रीनिंग होगी।
भाजपा युवा मोर्चा की डॉक्यूमेंट्री शो बंद कराने की धमकी के बाद राज्य में पुलिस अलर्ट पर है।
घोषणा
क्या है मामला?
BBC ने नरेंद्र मोदी पर 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नाम से डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है, जो रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई है।
भारत सरकार की ओर से इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
मामले में अमेरिका और ब्रिटेन सरकार की ओर से भी डॉक्यूमेंट्री पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की गई।
वहीं, हैदराबाद विश्वविद्यालय में इसकी स्क्रीनिंग के बाद मुद्दा और गरमा गया है।