राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा- औरंगाबाद में जनसभा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित शिव संवाद यात्रा के दौरान शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे के काफिले पर पत्थरबाजी की गई।

जम्मू-कश्मीर: अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष एकजुट, सरकार पर गरीबों को बेघर करने का आरोप

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रशासन के अतिक्रमण विरोध अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने अधिकारियों पर गरीबों और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा की यात्रा में बच्चे ने सुनाई महात्मा गांधी के खिलाफ कविता, ताली बजाते रहे नेता

मध्य प्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा के दौरान एक विद्यालय में बच्चे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कविता गाई तो पास बैठे नेता तालियां बजाते रहे और बच्चे की पीठ ठोंकी।

संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों से कई बार गौतम अडाणी का नाम सुनने को मिला था।

07 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली मेयर चुनाव: भाजपा-AAP का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक-दूसरे के दफ्तरों के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया।

अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: संसद चलने देने पर राजी हुआ विपक्ष, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान की रखी शर्त

अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी स्थगित करनी पड़ी और विपक्ष ने मुखर होकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

क्या हवाई यात्रा से तेज हो जाएगा सड़क के जरिए सफर? जानें नितिन गडकरी क्या बोले

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में बताया कि मुंबई-पुणे हाईवे बनने से पहले उस रूट पर जेट एयरवेज आठ फ्लाइट ऑपरेट करता था, लेकिन अब एक भी नहीं चलती।

त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। यहां सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन और कांग्रेस-वाम गठबंधन के अलावा नवगठित अदिवासी पार्टी 'टिपरा मोथा' भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार'

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भाजपा नेतृत्व वाली NDA सरकार के केंद्रीय बजट को गरीबों पर 'मौन प्रहार' बताया है।

06 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP 

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव मंगलवार को भी नहीं हो सका। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के हंगामे के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा। AAP ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने भाजपा नेता की परिजनों के सामने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्कम की बेरहमी से हत्या कर दी।

अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता अडाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर देशभर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में 17 सीटों के बदले NDA छोड़ने वाली थी JDU- प्रशांत किशोर

पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के गोपालगंज में 'जन सुराज अभियान' के दौरान बड़ा खुलासा किया है।

04 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

दिल्ली में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के कई कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इसमें अखिलेश को कोई चोट नहीं आई है।

03 Feb 2023

हरियाणा

हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर

पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर देशभर में चल रही चर्चा के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि इससे देश दिवालिया हो जाएगा।

अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष

अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन संसद में हंगामा हुआ और विपक्ष की नारेबाजी के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश: उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने बांधी गाय, कहा- दूध पियो

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ओरछा में शराब की एक दुकान के सामने लावारिस गाय बांध दी और उसको चारा खिलाया।

हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग 

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडाणी समूह लगातार विपक्ष के निशाने पर है। गुरुवार को संसद में भी इसे लेकर हंगामा हुआ और विपक्षी पार्टियों ने सरकार से जांच की मांग की है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे 

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दाखिल की गई अपनी चार्जशीट में इससे संबंधित दावा किया है।

02 Feb 2023

बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को भाजपा सांसदों को केंद्रीय बजट 2023 की बारीकियों को समझाएंगी, ताकि सांसद आम लोगों को बजट के बारे में बता सकें।

तेलंगाना: जगन रेड्डी की बहन ने मुख्यमंत्री को जूते भेजे, कहा- मेरे साथ चलकर समस्या देखिए

तेलंगाना के हैदराबाद में युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) को जूते भेजे और अपनी पदयात्रा के लिए चुनौती दी।

02 Feb 2023

संसद

संसद में गूंजा अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मामला, विपक्ष का हंगामा

अडाणी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मुद्दा आज संसद में गूंजा।

01 Feb 2023

बजट

बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया।

बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित

भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का केंद्रीय बजट बुधवार को संसद में पेश होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की सबसे ज्यादा रुचि यात्रियों के लिए कंटेनर में बनाए गए अस्थायी कमरों को देखने की रही।

भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर भाजपा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि BBC ने चीन की हुआवे कंपनी से फंडिंग ली है।

संजय सिंह का प्रधानमंत्री को पत्र, अडाणी का पासपोर्ट जब्त करने और जांच कराने की मांग

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अडाणी समूह के अधिकारियों और उसके मालिक गौतम अडाणी का पासपोर्ट जब्त कर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की मांग की है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर लगाया गया है।

31 Jan 2023

दिल्ली

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सोमवार देर रात जान से मारने की धमकी मिली। आरोपी ने पुलिस को फोन कर यह धमकी दी।

भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ थी, न कि चुनाव जीतने के लिए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समाप्त हो गई। राहुल गांधी ने यहां स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा फहराकर यात्रा का अंत किया।

उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर मचे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसे सपा का राजनीतिक रंग बताया है।

30 Jan 2023

बिहार

नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलोकप्रिय नेता बताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कुमार ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी।

DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपने कुल खर्च की 87 प्रतिशत राशि विज्ञापन पर खर्च की है। इसके उलट केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा इस मामले में काफी पीछे रही है।