राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश
चुनाव आयोग (EC) ने त्रिपुरा के मजसिलपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन पहले कांग्रेस की बाइक रैली के दौरान हिंसक झड़प की जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कार्रवाई न करने को लेकर निशाना साधा।
तमिलनाडु: राज्यपाल ने आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पूर्व DMK नेता पर किया मानहानि का मुकदमा
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के निलंबित सदस्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान बक्सर में दो यात्री ट्रेनों को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
त्रिपुरा: चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल
चुनाव आयोग के पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के आधे घंटे बाद त्रिपुरा के मजलिसपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत का विरोध किया है। मामले में पीड़िता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि, तेजस्वी सूर्या ने गलती से खोला था आपातकालीन दरवाजा
इंडिगो विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तेजस्वी सूर्या से गलती से दरवाजा खुल गया था।
तमिलनाडु के नाम पर छिड़े विवाद पर बोले राज्यपाल- नहीं दिया था नाम बदलने का सुझाव
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य का नाम बदलने से संबंधित उनके बयान पर छिड़े विवाद पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी।
मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मेघालय में पांच अलग-अलग पार्टियों के विधायकों ने इस्तीफा देकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) का दामन थाम लिया।
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डी, बोले- रिश्वत देने की हुई कोशिश
दिल्ली विधानसभा में आज एक बार फिर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब रिठाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मोहिंदर गोयल ने सदन में नोटों की गड्डी लहरा दी।
विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का आरोप, जानें मामला
पिछले साल 10 दिसंबर को एक यात्री के चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा खोलने का मामला सामने आया था।
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र से कथित तौर पर मारपीट मामले में तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब
राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी बार और क्लब को आधी रात के बाद बंद करने का आदेश दिया है।
रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध?
चुनाव आयोग ने सोमवार को रिमोट वोटिंग पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए हर मतदाता तक पहुंचें
दिल्ली में हुई भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी हर मतदाता तक पहुंचे।
तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता
तेलंगाना में सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) बुधवार को खम्मम नगर में विशाल रैली करेगी।
राहुल गांधी बोले- मैं वरुण गांधी की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा नेता और अपने चचेरे भाई वरुण गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वे उनको गले लगा सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकते।
अरविंद केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- वो कौन होते हैं, मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री
दिल्ली विधानसभा में आज भी टीचर्स को फिनलैंड भेजने का मुद्दा छाया रहा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अपने बातों को स्पष्ट रूप से रखा।
2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने की घोषणा की गई है और वह 2024 लोकसभा चुनाव तक भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था
पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल से गले मिलने के लिए पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पीछे खींच लिया।
आजाद पार्टी के लगभग 30 संस्थापक सदस्य होंगे कांग्रेस में शामिल, रजिस्ट्रेशन पर गहराया संकट
गुलाम नबी आजाद की अगुआई वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) के महासचिव निजामुद्दीन खटाना समेत 30 से अधिक संस्थापक सदस्य आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
2024 में लोकसभा चुनाव से पहले नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों और लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को किया आगाह
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा अभी पंजाब में है और जल्द ही जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का विवादित बयान, उरी और पुलवामा हमले को बताया सरकार की साजिश
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अपर महासचिव शेख मुस्तफा कमाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे उरी और पुलवामा हमले का साजिशकर्ता करार दिया है।
कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये
कांग्रेस इस साल मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
उन्नाव रेप केस: दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को बेटी की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 15 दिन की अंतरिम जमानत दी है।
केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने उपराज्यपाल भवन तक मार्च निकाली।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से दिल्ली के NDMC कंवेशन सेंटर में शुरू हो रही है।
नागपुर: नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने और उनके कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में शनिवार सुबह 11:25, 11:32 और 12:32 बजे फोन कर धमकी दी।
पंजाब: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन
पंजाब के जालंधर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
शरद यादव: मंडल आयोग लागू कराने से लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक, ऐसा रहा सफर
बिहार और मंडल राजनीति के दिग्गज नेता शरद यादव का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और गुरुवार रात को उन्हें बेहोशी की हालत में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लाया गया था।
दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 30 शिक्षकों के फिनलैंड दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
'महाठग' सुकेश ने फिर लिखा उपराज्यपाल सक्सेना को पत्र, कहा- केजरीवाल और जैन धमकी दे रहे
दिल्ली की जेल में बंद 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ शिकायत की है।
सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां
राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट अब लोगों के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं।
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात को 75 साल की उम्र में निधन हो गया।
कर्नाटक: हुबली में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में येदियुरप्पा को आमंत्रण नहीं
कर्नाटक के मजबूत भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में नहीं बुलाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना है।
पैगंबर विवाद: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को मिला बंदूक का लाइसेंस, मिली थी धमकियां
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नुपूर शर्मा को बंदूक का लाइसेंस मिल गया है।
AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है?
सरकारी विज्ञापनों के नाम पर राजनीतिक प्रचार करने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) की मुसीबत बढ़ गई है और दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय (DIP) ने उसे लगभग 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस जारी किया है।
रामचरितमानस नफरत फैैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ- बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव
बिहार के शिक्षा मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता चंद्रशेखर यादव के हिंदू ग्रंथ रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है।