मुंबई: खबरें
राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी
भारतीय गायक और 'बिग बॉस 14' के रनर अप रहे राहुल वैद्य मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से इस साल मुंबई में शादी रचाई है।
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा हाल में सुर्खियों में रहे हैं। उनपर अश्लील फिल्म बनाने और उसे प्रसारित करने का आरोप लगा था।
देश के महानगरों में टमाटर की कीमतों में हुआ दोगुना से भी अधिक का इजाफा
सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर ने इन दिनों मुंह का स्वाद बिगाड़ रखा है। बेमौसम बारिश और कम आपूर्ति से देश के महानगरों में टमाटर की कीमतों में दोगुना से भी अधिक का उछाल आ गया है। ऐसे में अब सब्जियों से टमाटर गायब होता नजर आ रहा है।
दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ पड़ी थी।
जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें
कुछ लोगों को प्यार तो नसीब होता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। 70 और 80 के दशक की गोल्डन गर्ल रेखा एक ऐसी ही सफल अभिनेत्री हैं, जिनका प्यार कइयों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है।
अमिताभ और अभिषेक ने SBI को किराए पर दी प्रॉपर्टी, मिलेंगे 19 लाख रुपये प्रतिमाह
महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
मुंबई ड्रग्स मामला: NCB ने भाजपा नेता के रिश्तेदार समेत तीन लोगों को छोड़ा- नवाब मलिक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आर्यन खान ने NCB के सामने कबूली चरस का सेवन करने की बात- रिपोर्ट
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 8 अक्टूबर को मुंबई की एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। आर्यन की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब उनके वकील सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे।
आर्यन खान ड्रग्स मामला: NCB ने की प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के आवास पर छापेमारी
क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अभी सुर्खियों में बने हुए हैं। कोर्ट ने आर्यन समेत आठ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 8 अक्टूबर को की थी।
एक बार फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत
देश में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। तेल कंपनियों ने इस साल के 10 महीनों में ही आठ बार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट
विक्रम भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्मों की सौगात दी है।
बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में कमी आती जा रही है। सरकार ने पाबंदियों में भी ढील दे दी है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का निधन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से ख्याति प्राप्त कर चुके कलाकार घनश्याम नायक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शो में अपने अंदाज से घनश्याम ने सभी को प्रभावित किया था।
NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया
बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनके बेटे आर्यन खान को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों की तादाद में है।
मुंबई: सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले, लेकिन मौतों और गंभीर मामलों में गिरावट
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बाहर निकल रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सितंबर में एक बार फिर से संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली और इस महीने अगस्त के मुकाबले 42 प्रतिशत अधिक नए मामले सामने आए।
मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई
कोरोना वायरस महामारी के घटते मामलों के बीच आगामी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवारात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे बेहतर ढंग से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
मुंबई: कोरोना संक्रमित पाए गए KEM मेडिकल कॉलेज के 29 छात्र, 27 पूरी तरह वैक्सीनेटेड
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) मेडिकल कॉलेज में 29 छात्रों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये सभी छात्र MBBS कर रहे हैं और इनमें से 27 को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी थीं।
गुजरे जमाने की स्टार अदाकारा परवीन बॉबी पर बनने जा रही मिनी सीरीज
परवीन बॉबी बॉलीवुड के अपने जमाने की सदाबहार अभिनेत्री रही हैं। परवीन ने 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
हवा की गुणवत्ता को लेकर WHO की नई गाइडलाइन, भारत के लिए खतरे की घंटी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हवा की गुणवत्ता को लेकर कड़ी गाइडलाइन जारी की है। इसमें मनुष्य की सेहत के लिए सुरक्षित समझे जाने वाले प्रदूषक तत्वों के स्तर को कम किया गया है।
मुंबई के सार्वजनिक परिवहन में जुड़ेंगी 1,900 इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगा EV को बढ़ावा
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा ने ईंधन पर चलने वाली अपनी पुरानी बसों को हटाने के प्रयास में अपने परिवहन बेड़े में शामिल करने के लिए 1,900 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने का आदेश दिया है।
'न्यूट ब्लैंच' की हिन्दी रीमेक होगी शाहिद और अली अब्बास की अगली फिल्म
अभिनेता शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल है। मौजूद दौर के वह व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं।
पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया
अभिनेत्री पायल घोष फिर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने करियर के अलावा वह निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से करेंगे शादी
आदित्य सील बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता हैं। उन्हें अब तक बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है।
अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत
कारोबारी और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह काफी समय से पुलिस की हिरासत में थे।
लिजेल डिसूजा ने 40 किलो वजन कम किया, पति रेमो डिसूजा ने शेयर की तस्वीर
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज की शोभा बढ़ाई है।
बॉलीवुड के एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं अभिनेता करणवीर शर्मा
करणवीर शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इंडस्ट्री में अभी भी वह खुद को स्थापित करने में लगे हैं। टीवी जगत में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है।
सोनू पर लगा 20 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप- रिपोर्ट
कोरोना महामारी में अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की मदद करके अपनी एक अच्छी छवि बनाई है। एक्टिंग के अलावा सामाजिक कार्यों में उन्हें अधिक सक्रिय देखा गया है।
मुंबई की 87 प्रतिशत आबादी हो चुकी कोरोना वायरस से संक्रमित, पांचवें सीरो सर्वे में खुलासा
देश में कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच में मुंबई में लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए किए गए पांचवें सीरोलॉजिकल सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
मुंबई: कई अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी और नेता ले चुके तीसरी खुराक- रिपोर्ट
मुंबई में कई स्वास्थ्यकर्मियों, नेताओं और उनके साथ काम करने वाले लोगों ने कोरोना वायरस वैक्सीन की तीसरी खुराक (बूस्टर शॉट) ले ली है।
अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी
जब से कारोबारी राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तारी हुई है, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, साहिल खान पर लगाए आरोप
मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी की कोशिश की है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर
कारोबारी और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म मामले में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही हैं।
अफगान रेस्क्यू मिशन पर आधारित फिल्म 'गरुड़' अगले साल 15 अगस्त को होगी रिलीज
देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। इस तरह की फिल्मों से दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव स्थापित होता है।
मुंबई: नाराज शख्स ने की सास की हत्या, निजी अंग में डाला बांस
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बर्बरता का एक नया मामला सामने आया है। यहां के विले पार्ले इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सास की हत्या कर दी और उसक निजी अंगों में बांस घुसा दिया।
मुंबई के साकीनाका में हैवानियत की शिकार रेप पीड़िता की उपचार के दौरान मौत
मुंबई के साकीनाका में शुक्रवार सुबह हैवानियत का शिकायत हुई 32 वर्षीय रेप पीड़िता ने शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू
दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई कलाकार बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने हुनर से एक पैन इंडिया एक्टर की छवि बनाई है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है।
मुंबई: साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।
महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप काफी हद तक कम हो गया है। हालांकि, कई राज्यों में अभी भी संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है।
मुंबई में पहले ही आ चुकी है कोरोना महामारी की तीसरी लहर- किशोरी पेडनेकर
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है कि अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। कई राज्यों में फिर से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है।