NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 16, 2021
    02:14 pm
    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा

    मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा हाल में सुर्खियों में रहे हैं। उनपर अश्लील फिल्म बनाने और उसे प्रसारित करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह काफी समय तक पुलिस हिरासत में रहे थे। हालांकि, पिछले महीने ही मुंबई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कारोबारी राज और शिल्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    2/6

    शर्लिन ने धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई

    बीते 14 अक्टूबर को अभिनेत्री शर्लिन ने राज और शिल्पा के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए शर्लिन ने कहा, "मैंने राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के मामले में FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज की है।" शर्लिन ने आरोप लगाया है कि धमकी मिलने के कारण उन्होंने राज के खिलाफ केस रद्द किया था।

    3/6

    एक वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने कही ये बात

    शर्लिन ने कहा कि धमकी मिलने के बाद वह 20 अप्रैल, 2021 को जुहू पुलिस स्टेशन गई थीं और उन्होंने राज के खिलाफ दायर किए गए केस को वापस लिया था। शर्लिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए राज के खिलाफ अपनी आवाज बलुंद की है। इस वीडियो में वह रोती हुई नजर आई हैं। उन्होंने राज पर लड़कियों के जिस्म की नुमाईश का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अब नहीं डरेंगी।

    4/6

    यहां देखिए शर्लिन ने क्या कहा

    आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने।@TheShilpaShetty pic.twitter.com/46TkiXTs6t

    — Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) October 14, 2021
    5/6

    शर्लिन ने पहले भी लगाया था यौन शोषण का आरोप

    शर्लिन ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'आज मैं अपनी लीगल टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन में राज और शिल्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए गई थी।' उन्होंने अप्रैल, 2021 में भी राज के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। शर्लिन ने कहा था कि राज 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। उनके बार-बार मना करने के बाद भी वह उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे।

    6/6

    राज पर IT एक्ट सहित कई धाराओं दर्ज हुआ था मामला

    राज को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिली थी। राज अगर पोर्नोग्राफी केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। पोर्नोग्राफी में IT एक्ट के साथ ही IPC की कई धाराओं के तहत मामला बनता है। राज पर सबूत मिटाने के आरोप भी लगे हैं। उनपर लगे आरोपों के कारण शिल्पा को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा है। कई अभिनेत्रियों ने भी राज पर संगीन आरोप लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी
    मनोरंजन
    शर्लिन चोपड़ा

    मुंबई

    देश के महानगरों में टमाटर की कीमतों में हुआ दोगुना से भी अधिक का इजाफा भारत की खबरें
    दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ और अभिषेक ने SBI को किराए पर दी प्रॉपर्टी, मिलेंगे 19 लाख रुपये प्रतिमाह मनोरंजन

    राज कुंद्रा

    अश्लील फिल्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ट की गिरफ्तारी पर लगाई रोक बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई
    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई

    शिल्पा शेट्टी

    'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा, जारी हुआ शो का प्रोमो बॉलीवुड समाचार
    क्या OTT पर कदम रखने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? राज कुंद्रा
    दिल्ली के बिजनेसमैन ने लगाया राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप राज कुंद्रा
    वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हुईं फराह खान सोशल मीडिया

    मनोरंजन

    आशा भोसले की पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं संजय लीला भंसाली बॉलीवुड समाचार
    परेश रावल अभिनीत फिल्म 'टेबल नंबर 21' का बन सकता है सीक्वल नेटफ्लिक्स
    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अभिनीत 'गणपत' में जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर टाइगर श्रॉफ
    ऋतिक ने दशहरे के मौके पर शुरू की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    शर्लिन चोपड़ा

    शिल्पा-राज ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना राज कुंद्रा
    शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप
    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप बॉलीवुड समाचार
    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत राज कुंद्रा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023