NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी
    अगली खबर
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी
    राज कुंद्रा के काम से नावाकिफ थीं शिल्पा शेट्टी

    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 16, 2021
    08:27 pm

    क्या है खबर?

    जब से कारोबारी राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तारी हुई है, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    सोशल मीडिया पर भी लोग शिल्पा पर भी निशाना साध रहे हैं। अब शिल्पा शेट्टी का एक बयान काफी चर्चा में है।

    दरअसल, मुंबई की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ जो चार्जशीट तैयार की है, जिसमें शिल्पा का बयान भी शामिल है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    बयानबाजी

    मुझे नहीं पता चला कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं- शिल्पा

    इस चार्जशीट की एक कॉपी इंडियन एक्सप्रेस के पास पहुंची। इसके मुताबिक शिल्पा ने कहा, "राज कुंद्रा ने विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम की कंपनी 2015 में शुरू की थी। तब से लेकर 2020 तक मैं उस कंपनी में डायरेक्टर थी, लेकिन फिर मैंने निजी वजहों से इस्तीफा दे दिया।"

    उन्होंने कहा, "मुझे हॉटशॉट्स या बॉलीफेम जैसी ऐप्स के बारे में नहीं पता। मैं अपने काम में इतनी व्यस्त थी कि मुझे पता नहीं चला कि राज क्या कर रहे हैं।"

    जानकारी

    चार्जशीट में पुलिस ने ये भी किया दावा

    मुंबई पुलिस की चार्जशीट में दावा किया गया है कि राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बिजनेस चलाने के लिए वियान इंडस्ट्रीज का मुंबई स्थित कार्यालय इस्तेमाल करते थे।

    हॉटशॉट और बॉलीफेम जैसे ऐप्स के जरिए वह दर्शकों तक आपत्तिजनक सामग्री पहुंचाते थे। इस चार्जशीट में शर्लिन चोपड़ा का बयान भी शामिल है।

    इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे राज कुंद्रा अपने साथियों यश ठाकुर, रायन थॉर्प और संदीप बख्शी के साथ मिलकर अश्लील फिल्मों का बिजनेस करते थे?

    चार्जशीट

    राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर

    बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें उनके साथी रेयान थोर्प और दो अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं।

    पहला नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो सिंगापुर में रह रहा है और दूसरा नाम राज कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है, जो अभी लंदन में है।

    मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है

    शिकंजा

    19 जुलाई को हुई थी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी

    राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। प्रारंभिक जांच में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

    राज कुंद्रा अगर पोर्नोग्राफी केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। भारत में पोर्नोग्राफी को लेकर कानून काफी सख्त है। पोर्नोग्राफी में IT एक्ट के साथ ही IPC की कई धाराओं के तहत मामला बनता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    राज कुंद्रा
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मुंबई

    अभिषेक बच्चन ने मुंबई में 45.75 करोड़ रुपये में बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट बॉलीवुड समाचार
    मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, संपर्क में आए दो लोग मिले संक्रमित महाराष्ट्र
    नेटफ्लिक्स ने सीरीज 'कॉल माई एजेंट' के भारतीय संस्करण के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे नेटफ्लिक्स
    मुंबई की कोर्ट ने वैवाहिक जीवन में पत्नी से जबरन यौन संबंध को नहीं माना गैरकानूनी! महाराष्ट्र

    राज कुंद्रा

    कानूनी पचड़ों में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सचिन जोशी ने दर्ज करवाई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड कलाकार और उनके मशहूर बिजनेस पार्टनर अक्षय कुमार
    शिल्पा शेट्टी के पति और बच्चे सहित परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव बॉलीवुड समाचार
    पहली पत्नी से क्यों अलग हुए थे राज कुंद्रा? बोले- मेरे जीजा के साथ था अफेयर शिल्पा शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    अवॉर्ड नॉमिनेटेड अंग्रेजी फीचर फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक जारी मनोरंजन
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री मनोरंजन
    रितेश देशमुख अभिनीत संजय गुप्ता की 'विस्फोट' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे फरदीन खान सोशल मीडिया

    मुंबई पुलिस

    महाराष्ट्र: मजदूर ने कार पार्किंग में खड़ी कुतिया का मुंह बांधकर किया कुकर्म, पुलिस ने दबोचा मुंबई
    फर्जी TRP मामला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी को किया गिरफ्तार मुंबई
    उद्धव और आदित्य ठाकरे के खिलाफ 'आपत्तिजनक पोस्ट' के मामले में तीसरी बार गिरफ्तार हुआ शख्स मुंबई
    कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025