NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया
    अगली खबर
    पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया
    अभिनेत्री पायल घोष पर रॉड से हमले की कोशिश

    पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 21, 2021
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री पायल घोष फिर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    पायल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने एसिड फेंकने की कोशिश की। उन्होंने वीडियो शेयर कर खुद पर हुए इस हमले की कहानी सुनाई है। ।

    वह घर लौटने के लिए अपनी कार में बैठने ही वाली थीं कि अचानक किसी ने उन पर हमला कर दिया।

    आइए जानते हैं पायल ने क्या कहा।

    आपबीती

    पायल से सामान छीनने लगे हमलावर

    वीडियो में पायल ने दावा किया है वह एसिड हमले से बाल-बाल बची हैं। साथ ही उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें रॉड से मारने की कोशिश की है।

    पायल का कहना है कि वह मुंबई के अंधेरी इलाके से अपने घर लौट रही थीं। कार में चढ़ते वक्त कुछ लोगों ने उनपर हमला करने की कोशिश की और उनके पास मौजूद सामान छीनने लगे। उन लोगों के पास एक बोतल थी, जिसमें पायल के मुताबिक, एसिड था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पायल का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by payalghoshfancl on September 21, 2021 at 6:15 pm IST

    दुखड़ा

    पायल ने दिखाए चोट के निशान

    पायल के मुताबिक, उन पर हमला करने वाले लोगों ने मास्क पहना था। उन्होंने पायल के सिर पर और हाथों पर मारने की कोशिश की। इसके बाद जब पायल ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया तो वे लोग भाग गए।

    पायल ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथ की चोट दिखा रही हैं। इसके साथ पायल ने लिखा, 'दर्द की वजह से पूरी रात सो नहीं सकी। यह बहुत डरावना अनुभव था।'

    जानकारी

    बदमाशों को चेहरा नहीं देख पाईं पायल

    पायल ने कहा, "उन लोगों के हाथ में बोतल थी। शायद उसमें एसिड था या कुछ और भी हो सकता है। उन्होंने मुझे रॉड से मारने की कोशिश की। मैं मदद के लिए चिल्लाई तो रॉड मेरे बाएं हाथ में गिर गई और मैं घायल हो गई।"

    उन्होंने कहा, "ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ। मुंबई में पहली बार मेरे साथ ऐसा वाकया हुआ। अब पुलिस में केस दर्ज कराऊंगी। हालांकि, मैं उन बदमाशों का चेहरा नहीं देख सकी।"

    आरोप

    अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं पायल

    पायल घोष तब सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पिछले साल सितंबर में पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोला था।

    पायल का दावा था कि 2013 में डायरेक्टर ने उनका यौन शोषण किया था। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट कर पीएम मोदी से भी मदद मांगी।

    हालांकि, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। पुलिस ने अनुराग से इस सिलसिले में पूछताछ भी की थी।

    परिचय

    कौन हैं पायल घोष?

    पायल घोष साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके हीरो वीर दास थे।

    हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पायल फिलहाल मुंबई में रहती हैं।

    वह टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में भी काम कर चुकी हैं। पिछली बार उन्हें अभिनेता कुणाल कपूर के साथ फिल्म 'कोई जाने ना' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    मुंबई

    महाराष्ट्र: परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली को लेकर दर्ज हुआ चौथा मामला महाराष्ट्र
    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे स्वास्थ्य
    टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, घरवाले भी हुए नए घर में शिफ्ट बॉलीवुड समाचार
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट शाहरुख खान, जानिए कारण ट्विटर
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई
    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री? तब्बू
    मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी अक्षय कुमार

    सोशल मीडिया

    एंड्रॉयड से आईफोन में ट्रांसफर कर पाएंगे व्हाट्सऐप चैट्स, जल्द मिलेगा नया फीचर आईफोन
    इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी पाकिस्तान समाचार
    नया कम्युनिटीज फीचर टेस्ट कर रही है ट्विटर, एक जैसी पसंद वालों को दिखेंगे ट्वीट्स ट्विटर
    पर्दे पर दिखेगा दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली का सफर, लव रंजन बनाएंगे फिल्म क्रिकेट समाचार

    मनोरंजन

    'ऐसा वैसा प्यार' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिनेता रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा? नरेंद्र मोदी
    अमेजन प्राइम ने अपनी पहली भारतीय हॉरर सीरीज के लिए निखिल आडवाणी से मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025