LOADING...
जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, अभिनेता ने यूं कराया दीदार
जूनियर एनटीआर 43 साल के हो गए

जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, अभिनेता ने यूं कराया दीदार

May 20, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

जूनियर एनटीआर ने अपने 43वें जन्मदिन पर फैंस को 'ड्रैगन' का तोहफा दिया है। मतलब यह कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' से खुद की पहली झलक जारी की है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। वहीं अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले देर रात ही उनके हैदाराबाद स्थित घर के बाहर पहुंच गए। एनटीआर ने भी अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया और आधी रात को उनसे मिलने घर से बाहर आ गए।

अभिवादन

जूनियर एनटीआर ने हाथ हिलाकर फैंस का किया अभिवादन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एनटीआर के फैंस को उनके घर के बाहर जमा होते देखा जा सकता है। स्टील के गेट, सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिस सुरक्षा के बीच, अभिनेता भी अपने फैंस से मिलने आए और उन्होंने हाथ हिलाते हुए सभी का अभिवादन किया। उनकी झलक मिलने के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे। काम के मोर्चे पर, एनटीआर आखिरी बार 'देवरा' में दिखे थे। अब उनकी फिल्म 'ड्रैगन' 11 जून, 2027 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement