NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई
    अगली खबर
    मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई
    मंबई में BMC ने दुर्गा पूजा के लिए जारी की गाइडलाइंस।

    मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 01, 2021
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के घटते मामलों के बीच आगामी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवारात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे बेहतर ढंग से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

    इसी बीच मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नवरात्रा महोत्सव को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।

    इसमें नवरात्रा पांडालों में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं की ऊंचाई को अधिकतम चार फीट रखा गया है।

    अनुमति

    समक्ष अधिकारी से अनुमति लेकर स्थापित किए जाएंगे पांडाल

    न्यूज 18 के अनुसार, BMC की ओर से जारी की गई SOP में कहा गया है कि नवरात्रा पांडालों में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई दो से अधिकतम चार फीट की रहेगी।

    इसी तरह मंडलों का पांडाल स्थापित करने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा।

    पांडालों की दिन में तीन बार सफाई की जाएगी और वहां पर किसी भी तरह के फूल और मिठाई लाने की अनुमति नहीं होगी।

    पाबंदी

    पांडालों में एक साथ पांच लोगों से अधिक के प्रवेश की नहीं होगी अनुमति

    SOP के अनुसार, सभी नवरात्रा पांडालों में दर्शनों के लिए एक साथ पांच से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

    पांडालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

    इसी तरह ऑनलाइन दर्शन को प्रोत्साहित करते हुए पांडालों में भीड़ को कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए। त्योहार के दौरान 'गरबा' कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी।

    विसर्जन

    घरेलू प्रतिमाओं को घरों में ही किया जाएगा विसर्जन

    SOP के अनुसार, घरेलू प्रतिमाओं का विसर्जन घरों में किया जाना चाहिए। घरेलू प्रतिमाओं के विसर्जन में केवल पांच लोग और सामुदायिक समूहों द्वारा स्थापित प्रतिमाओं में 10 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

    विसर्जन में भाग लेने वाले लोगों का वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाना आवश्यक होगा। प्रतिमाओं को जलमग्न करने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को विसर्जन बिंदुओं को सभी प्रतिमाओं को वहां तैनात BMC अधिकारियों को ही सौंपना होगा।

    संक्रमण

    मुंबई और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 7,42,996 पर पहुंच गई है। इनमें से 16,110 मरीजों की मौत हो गई।

    इसी तरह पूरे महाराष्ट्र में संक्रमण के 3,063 नए मामले सामने आए और 56 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,50,856 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1,39,067 की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    नवरात्रि
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई

    मुंबई: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीछे हटा पीड़ित पक्ष, कोर्ट के कार्रवाई के आदेश महाराष्ट्र
    'मुन्ना माइकल' के बाद नवाजुद्दीन फिर सब्बीर खान की फिल्म 'अद्भुत' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    अरमान कोहली के घर में NCB की छापेमारी में मिला ड्रग्स, हिरासत में अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    मुंबई में काम तलाशने आईं मिस इंडिया यूनिवर्स का आरोप, नशे में बनवाया पोर्न वीडियो झारखंड

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 42,000 नए मामले, 460 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 47,092 नए मामले, 509 मरीजों की मौत केरल
    उत्तर भारत में वायु प्रदूषण बड़ा खतरा, कम कर सकता है जिंदगी के नौ साल दिल्ली
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 45,352 मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख के करीब केरल

    नवरात्रि

    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि के दिनों में इन छह बातों का रखें विशेष ध्यान कोलकाता
    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में कहीं घुमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं जम्मू-कश्मीर
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ स्वास्थ्य
    नवरात्रि: व्रत में इसलिए खाते हैं कुट्टू की चीजें, इसके सेवन से होते हैं चमत्कारिक फायदे स्वास्थ्य

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन कवरेज में अंतर के बीच बूस्टर शॉट पर उठ रहे सवाल, जानिये अहम बातें वैक्सीन समाचार
    भारत में पिछले साल 50 प्रतिशत तक बढ़े बाल विवाह के मामले, कर्नाटक में सबसे अधिक भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 30,773 लोग, 309 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    केंद्र सरकार ने डेंगू के बढ़ते मामलों को बताया चुनौती, राज्यों को चेताया तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025