NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें
    जन्मदिन विशेष: रेखा का पति मुकेश अग्रवाल के साथ रिश्ता

    जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 10, 2021
    06:29 pm

    क्या है खबर?

    कुछ लोगों को प्यार तो नसीब होता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। 70 और 80 के दशक की गोल्डन गर्ल रेखा एक ऐसी ही सफल अभिनेत्री हैं, जिनका प्यार कइयों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है।

    अमिताभ बच्चन के साथ कथित रिश्ते से लेकर उद्योगपति मुकेश अग्रवाल के साथ रहस्यमयी शादी की वजह से रेखा की जिंदगी फिल्म इंडस्ट्री में गॉशिप बनी रही।

    आज रेखा का 67वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें।

    सरनेम

    रेखा को नहीं मिला पिता का सरनेम

    रेखा का बचपन का नाम भानुरेखा था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 13 वर्ष की उम्र में 1958 में की थी। एक सफल अभिनेत्री के रूप में उनकी पहचान 70 के दशक के मध्य तक हो चुकी थी।

    चर्चित तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावली उनके पैरेंट्स थे।

    इसके बावजूद रेखा को कभी पिता का सरनेम नहीं मिला, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें अभी अपनी बेटी के रूप में स्वीकार ही नहीं किया।

    जानकारी

    जीवन के इस मोड़ पर मिले मुकेश

    रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। अमिताभ सहित कइयों के साथ उनका प्रेम का सफर अधूरा रहा।

    रेखा को ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जो उन्हें प्यार करे और उनके रिश्ते को नाम दे। जीवन के इसी मोड़ पर उन्हें मुकेश मिले।

    मुकेश हमेशा दिल्ली के एलीट सर्किल का हिस्सा रहना चाहते थे। वह बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे, जिसमें सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया जाता था। वह हाइप्रोफाइल जिंदगी जीने के आदी थे।

    नजदीकियां

    रेखा और मुकेश की नजदीकियां कैसे बढ़ीं?

    अपनी दोस्त और चर्चित फैशन डिजाइनर बीना रमानी से मिलने रेखा अक्सर दिल्ली जाया करती थीं। रेखा ने उनसे पारिवारिक जिंदगी जीने की इच्छी जताई थी।

    वह बीना रमानी ही थीं, जिन्होंने रेखा को मुकेश से मिलवाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। पहली बातचीत के एक महीने के अंदर दोनों की मुलाकात पहली बार मुंबई में हुई।

    दिखावे और फेक ग्लैमर वर्ल्ड से ऊब चुकीं रेखा को मुकेश की ईमानदारी और सादगी ने प्रभावित किया।

    प्रपोजल

    मुकेश ने रेखा को ऐसे किया था प्रपोज

    मुंबई में हुई पहली मुलाकात में मुकेश ने रेखा को दिल्ली आने के लिए राजी किया। जब वह दिल्ली आईं, तो छत्तरपुर स्थित फार्महाउस की आकर्षण की केंद्र बन गईं। इस दौरान दोनों के रिश्ते और मजबूत हुए।

    पहली मुलाकात के बमुश्किल एक महीने के अंदर मुकेश रेखा से मिलने मुंबई गए और शादी के लिए प्रपोज किया।

    रेखा ने प्रपोजल को स्वीकार किया। इस प्रपोजल के एक घंटे के अंदर दोनों ने उसी दिन शादी करने का निर्णय लिया।

    शादी

    गुपचुप शादी कर बनीं रेखा अग्रवाल

    केवल मुकेश, रेखा और उनके दोस्त शादी में शामिल हुए। मुक्तेश्वर देवालय में 5 अप्रैल, 1990 को रेखा 'रेखा अग्रवाल' बन गईं।

    इसके बाद भी मुकेश और रेखा ने तिरुपति मंदिर में सभी रस्मों-रिवाज के साथ दोबारा शादी की थी। खास बात यह है कि इस शादी को रेखा के माता-पिता पुष्पावली और जेमिनी ने भी अटेंड किया था।

    इससे पहले जेमिनी ने रेखा को अपनी बेटी के रूप में कभी स्वीकार नहीं किया था।

    सूचना

    शादी के बाद की जिंदगी में आई दरार

    शादी के बाद मुकेश और रेखा हनीमून मनाने के लिए लंदन गए। शुरुआती कुछ दिन काफी अच्छे बीते। पहली बार दोनों लंबे समय तक एकसाथ समय बिता रहे थे।

    एक सप्ताह के अंदर रेखा को महसूस हुआ कि वह और मुकेश काफी अलग-अलग हैं। दरअसल, रेखा से मुलाकात के पहले मुकेश का अफेयर आकाश बजाज से चल रहा था।

    वहीं, रेखा इस बात से अनजान थीं। इसी के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आई थी।

    जानकारी

    रेखा क्यों समझने लगी थीं खुद को ट्रॉफी वाइफ?

    वीकेंड में रेखा मुकेश के साथ समय बिताने दिल्ली जाया करती थीं। ग्लैमर की दुनिया से दूर वह एक अच्छी जिंदगी जी रही थीं। लेकिन दोनों की जिंदगी में यह प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

    मुकेश को ग्लैमर और पार्टियां खूब पसंद थीं। जबकि, रेखा इससे दूर एकांत की जिंदगी जीना चाहती थीं।

    हर एक वीकेंड में रेखा पार्टियों में लोगों से घिरी होती थीं। कुछ समय बाद वह खुद को ट्रॉफी वाइफ समझने लगी थीं।

    सूचना

    मुकेश का व्यवहार रेखा को करने लगा था परेशान

    1990 में इकोनॉमिक क्राइसिस के दौर में मुकेश को बिजनेस में भारी घाटा हुआ था। रेखा इससे काफी परेशान हुईं। उनके रिश्तों में खटास दिखने लगी थी।

    रेखा का दिल्ली जाना कम हो गया था। इससे मुकेश उदास हो गए और उन्हें फिल्मों में काम करने से मना करने लगे। जब रेखा दिल्ली आना बंद कर दी, तो मुकेश मुंबई में टाइम स्पेंड करने लगे।

    बिजनेस पर ध्यान देने के बजाय वह बॉलीवुड की पार्टियों पर फोकस करने लगे।

    आत्महत्या

    रेखा के दुपट्टे से लटक कर मुकेश ने की थी आत्महत्या

    मुकेश एक्यूट डिप्रेशन के शिकार थे और इसकी दवाइयां ले रहे थें। रेखा इस बात से अनजान थीं। रेखा मुकेश से दूर जाने की कोशिश करने लगी थीं।

    रेखा ने मुकेश और उसके परिवार वालों से बातचीत बंद कर दी थी। अंतत: दोनों आपसी सहमति से तालाक के लिए राजी हुए।

    इसके बाद 2 अक्टूबर, 1990 को मुकेश ने पत्नी रेखा के दुपट्टे से सीलिंग फैन में लटक कर सुसाइड कर लिया। यह शादी केवल 7 महीने टिक पाई।

    जानकारी

    एक्स कमिशनर नीरज कुमार को रेखा ने क्या कहा था?

    मुकेश की आत्महत्या को लेकर रेखा को काफी ब्लेम किया गया था। दिल्ली पुलिस के एक्स कमिशनर नीरज कुमार को रेखा ने कहा था कि वह सामान्य जिंदगी जीने के लिए स्टारडम को छोड़ना चाहती थीं। रेखा शादी करके सेटल होना चाहती थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई

    अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को मिली अस्पताल से छुट्टी, हालत स्थिर बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद परिवार ने जारी किया बयान, कहा- निजता का ख्याल रखें इंस्टाग्राम
    अक्षय कुमार की मां ICU में भर्ती, विदेश से लौटे अभिनेता बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं? ड्रग रैकेट
    प्रभास जल्द कर सकते हैं अपनी 25वीं फिल्म का ऐलान, दिखेगा अनदेखा अवतार प्रभास
    त्वचा संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं यामी गौतम, अभिनेत्री ने किया खुलासा स्वास्थ्य
    फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल से क्यों नहीं जुड़े परेश रावल? परेश रावल

    मनोरंजन

    फिल्म 'जनहित में जारी' के सेट पर चोटिल हुईं अभिनेत्री नुसरत भरूचा बॉलीवुड समाचार
    क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे धोनी? जानिए क्या कहा क्रिकेट समाचार
    राजकुमार और कृति की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी डिज्नी+ हॉटस्टार
    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट मुंबई

    जन्मदिन विशेष

    #BirthdaySpecial: राज कपूर से जुड़ी कुछ बातें, जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे सेलिब्रिटी गॉसिप
    साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: जानिये वो 5 कारण, जिनकी वजह से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं दीपिका पादुकोण सेलिब्रिटी गॉसिप
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025