NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट
    विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी सोनी

    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 06, 2021
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    विक्रम भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्मों की सौगात दी है।

    'आवारा पागल दीवाना' और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी फिल्मों का निर्देशन विक्रम ने ही किया है।कैमरे के पीछे रहकर उन्होंने कई फिल्मों को शक्ल दी है।

    अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 52 वर्षीय विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी नामक महिला के साथ शादी रचा ली है।

    रिपोर्ट

    विक्रम ने पिछले साल ही की थी शादी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विक्रम ने श्वेतांबरी के साथ शादी कर ली है। विक्रम ने पिछले साल ही श्वेतांबरी के साथ शादी रचा ली थी।

    अभी तक उन्होंने अपनी शादी की खबर को छुपाकर रखा था। खबरों की मानें तो एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया था।

    आज श्वेतांबरी का जन्मदिन है और इस मौके पर विक्रम ने उन्हें बधाई दी है।

    फेसबुक पोस्ट

    श्वेतांबरी के जन्मदिन पर विक्रम ने लिखा प्यार भरा पोस्ट

    श्वेतांबरी के जन्मदिन के मौके पर विक्रम ने उनके लिए एक प्यार भरा पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है। पोस्ट में उन्होंने अपनी और श्वेतांबरी की एक तस्वीर साझा की है।

    विक्रम का यही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह श्वेतांबरी के साथ पोज देते हुए नजर आए हैं।

    एक सूत्र ने बताया कि श्वेतांबरी का इंडस्ट्री से ताल्लुक है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद विक्रम चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

    दूसरी शादी

    यह विक्रम की है दूसरी शादी

    यह विक्रम की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अदिति भट्ट से शादी की थी। विक्रम और अदिति की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम कृष्णा भट्ट है। शादी के बाद 1998 में इन दोनों का तलाक हो गया था।

    अदिति विक्रम की बचपन की दोस्त थीं।

    इसके बाद विक्रम का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उन्होंने कुछ सालों तक मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट किया था। इसके बाद उन्होंने अमीषा पटेल को भी डेट किया था।

    वर्कफ्रंट

    सनी लियोन अभिनीत 'अनामिका' को लेकर चर्चा में हैं विक्रम

    विक्रम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म 'अनामिका' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी लियोन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें 'राज 3', 'मिस्टर एक्स', 'जलेबी', 'लव गेम्स', 'घोस्ट', '1921' और 'क्रियेचर 3 डी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जन्म' से की थी। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    मुंबई

    फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, पिछले नौ महीने में 190 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर भारत की खबरें
    पायल रोहतगी पर हुई FIR, महात्मा गांधी समेत अन्य के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी पुणे
    पति दिलीप कुमार के निधन के बाद अब सायरा बानो अस्पताल में हुईं भर्ती बॉलीवुड समाचार
    अली अब्बास जफर की फिल्म में दिलजीत दोसांझ निभाएंगे एक जासूस का किरदार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी' के को-प्रोड्यूसर को पुलिस ने क्यों पकड़ा? लखनऊ
    इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग मनोरंजन
    मनोज पाटिल खुदकुशी मामले में साहिल खान को गिरफ्तारी से राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा मनोरंजन
    रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, जारी हुआ फिल्म 'शमशेरा' से नया लुक मनोरंजन

    मनोरंजन

    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान' बॉलीवुड समाचार
    बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी तीसरी बार ले रहीं तलाक, पति पर लगाए गंभीर आरोप भारतीय जनता पार्टी
    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव आत्महत्या
    OTT को निर्माताओं ने धंधा बना दिया, कंटेट की क्वालिटी घटिया- नवाजुद्दीन भारत की खबरें

    आगामी फिल्में

    क्या दिव्या दत्ता ने 'शर्माजी की बेटी' में माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस? बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड समाचार
    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025