NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
    अगली खबर
    मुंबई: साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
    मुंबई में महिला से दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड।

    मुंबई: साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 10, 2021
    06:37 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।

    आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी और उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे पटक दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल आवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

    प्रकरण

    खून से लथपथ पड़ी मिली थी महिला

    इंडिया टुडे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 03:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने फोन किया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर लहुलुहाल हालत में बेहोश पड़ी है।

    सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने लोहे की रॉड डाली थी।

    कार्रवाई

    पुलिस ने मामला दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद साकीनाका इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई थी। इसमें आरोपी की पहचान की गई।

    उसके बाद क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर उसका पता लगाया गया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 376 (दुष्कर्म), 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पूछताछ

    पुलिस ने जताई घटना में अन्य आरोपियों के शामिल होने की आशंका

    पुलिस ने बताया कि घटना में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका है। ऐसे में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) भी पुलिस थाने पर पहुंच गए हैं।

    अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर कर महिला के साथ वारदात को अंजाम देने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    रेप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मुंबई

    मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई महाराष्ट्र
    टी-20 विश्व कप से पहले ओमान ने मुंबई को दिया टी-20 मैच खेलने का न्यौता क्रिकेट समाचार
    टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की पड़ोसन बनीं रानी मुखर्जी, खरीदा आलीशान घर मनोरंजन
    गायक किशोर कुमार की बनेगी बायोपिक फिल्म, उनके बेटे अमित कुमार करेंगे निर्माण बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    मुंबई की कोर्ट ने वैवाहिक जीवन में पत्नी से जबरन यौन संबंध को नहीं माना गैरकानूनी! मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 36,083 नए मामले, 493 मरीजों की मौत केरल
    नागपुर में अवैध रूप से 10 साल रहा अफगानी युवक तालिबान में हुआ शामिल- पुलिस अफगानिस्तान
    महाराष्ट्र: बुलढाणा में अनियंत्रित होकर पलट डंपर, 13 मजदूरों की मौत सड़क दुर्घटना

    रेप

    केरल: 17 वर्षीय किशोरी से रेप और छेड़छाड़, 44 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केरल
    नहीं थम रही हैवानियत; बैतूल में नाबालिग से रेप, इंदौर में छात्रा से गैंगरेप मध्य प्रदेश
    गाजियाबाद: बच्ची के रेप और हत्या के दोषी को रिकॉर्ड 29 दिन में सुनाई गई सजा मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत वापस ली महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025