फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की बढ़ी कमाई, हाथ मलती रह गई 'आखिरी सवाल'
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे सितारे भी मौजूद हैं। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद यह कारोबारी दिनों में लौट आई है और 5वें दिन आंकड़ों में बढ़त भी देखी गई। दूसरी ओर, फिल्म 'आखिरी सवाल' पहले ही हफ्ते में अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी कर चुकी है।
कमाई
'पति पत्नी और वो दो' का कहां तक पहुंचा कारोबार?
सैकनिल्क के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' ने 5वें दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कलेक्शन चौथे दिन हुई कमाई 3.25 करोड़ के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। देखा जाए तो आयुष्मान अपने जाल में दर्शकों को फंसाने में काफी हद तक कामयाब रहे हैं। हालांकि, फिल्म का कथित बजट लगभग 65 करोड़ वसूलने के लिए अभी राह लंबी होगी।
गिरावट
फिल्म 'एक दिन' की कमाई में गिरावट जारी, 'करप्पू' ने दिखाया दम
संजय दत्त की फिल्म 'एक दिन' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 5वें दिन भी इसने 23 लाख रुपये कमाए और अब तक कुल 2.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। हाल ही में दर्शकों को एक पर एक टिकट फ्री वाला प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उसका भी फायदा होते नहीं दिखा है। उधर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' ने 5वें दिन 12.75 करोड़ के साथ कुल 95.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।