NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म
    मनोरंजन

    दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म

    दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 12, 2021, 11:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन सायशा ने दिया था बच्चे को जन्म
    दिलीप कुमार की नातिन सायशा

    दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ पड़ी थी। महशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्ति की थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि दिलीप के निधन के दो दिन बाद उनकी नातिन और अभिनेत्री सायशा सहगल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। 9 जुलाई को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।

    सायशा ने 'गजनीकांत' के सह-अभिनेता आर्य से की थी शादी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सायशा ने अपने नाना और दिवंगत अभिनेता दिलीप के निधन के दो दिन बाद अपने बच्चे को जन्म दिया था। सायशा उस समय चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने मार्च 2019 में अपनी फिल्म 'गजनीकांत' के सह-अभिनेता आर्य के साथ शादी कर ली थी। आर्य दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं और वह सायशा से उम्र में 17 साल बड़े हैं। खबरों की मानें तो सायशा की डिलीवरी मुंबई में हुई है।

    मां शाहीन के साथ मुंबई में रह रहीं सायशा

    सायशा अपनी मां शाहीन के साथ पिछले एक महीने से उसी बंगले में रह रही हैं, जो दिलीप कुमार के प्लॉट में स्थित है। सूत्रों ने बताया कि सायशा अपने पति के घर वापस जाने से पहले कम-से-कम दो महीने और मुंबई में रहेंगी। न्यूज पोर्टल ने शाहीन और उनके पूर्व पति सुमीत सहगल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया। सुमीत वर्तमान में तब्बू की बहन फरहा के पति हैं।

    सायशा के माता-पिता हो चुके हैं अलग

    जब सायशा 14 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का अलगाव हो गया था। वह अपनी मां के साथ रह रही हैं। उन्हें फिल्म 'गजनीकांत' के दौरान आर्य के साथ प्यार हुआ था। जल्द ही दोनों का रिलेशनशिप शादी में तब्दील हो गया। दोनों में प्यार ऐसा था कि उम्र का अंतर भी कोई रुकावट पैदा नहीं कर सका। सायशा के दामन में 9 जुलाई को खुशी आई, तो दूसरी तरफ वह दिलीप के निधन के बाद गमगीन थीं।

    अजय की फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

    सायशा का जन्म 12 अगस्त, 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की थी। सायशा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन अजय ने ही किया था। कहा जाता है कि बॉलीवुड में आगे सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने फिर से दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरफ रुख किया है। वह फिलहाल साउथ फिल्मों में सक्रिय हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    दिलीप कुमार

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    मुंबई

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    दिलीप कुमार

    #NewsBytesExplainer: हिंदी सिनेमा की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए पूरा इतिहास बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी उनकी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कभी सैंडविच बेचा करते थे दिलीप कुमार, जानिए 'ट्रैजेडी किंग' से जुड़ी अनसुनी बातें मधुबाला

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023