NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी
    मनोरंजन

    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी

    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 16, 2021, 03:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी
    राहुल वैद्य

    भारतीय गायक और 'बिग बॉस 14' के रनर अप रहे राहुल वैद्य मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से इस साल मुंबई में शादी रचाई है। इस नवरात्रि की शुरुआत में राहुल ने अपना नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज किया था। इसके बाद इस गाने पर विवाद शुरू हो गया था। अब विवाद इतना बढ़ गया कि इस गाने के लिए राहुल को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

    गाने में 'श्री मोगल मां' का जिक्र बना विवाद का कारण

    'गरबे की रात' में गुजरात में पूजी जाने वाली देवी 'श्री मोगल मां' का जिक्र किया गया है। यही बात कुछ दर्शकों को रास नहीं आ रही है। कई लोगों ने इस गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके लिए राहुल को बहुत सारे मैसेज और धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उन्हें इस गाने से देवी मां का नाम हटा देना चाहिए।

    हमारा उद्देश्य भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं था- प्रवक्ता

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए राहुल के प्रवक्ता ने इस संबंध में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, "हां, यह सच है। मैसेज और कॉल की संख्या कल रात से बढ़ गई है। मैसेज में लोग राहुल को जान से मारने, पीटने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हमने देवी मां का जिक्र सम्मान के साथ किया था। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं था।"

    विवाद सुलझाने के लिए चाहिए कुछ समय

    राहुल के प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने तरीके से इस मसले को सुलझाने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि उन्हें इसे सुलझाने के लिए कुछ दिनों का समय चाहिए। उनका मानना है कि जिन प्लेटफॉर्म पर यह गाना रिलीज किया गया है, वहां पर इसे सुधारने में कुछ वक्त लग सकता है। अपने बयान में प्रवक्ता ने सभी की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही है।

    8 अक्टूबर को रिलीज हुआ था सॉन्ग

    'गरबे की रात' को राहुल और भूमि त्रिवेदी ने गाया है। यह सॉन्ग 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। म्यूजिक वीडियो में निया शर्मा और राहुल दिखे थे। गाने के प्रमोशन के लिए राहुल ने 'बिग बॉस 15' का रुख भी किया था।

    कुछ ऐसा रहा राहुल का करियर

    राहुल का जन्म 23 सितंबर, 1987 को मुंबई में हुआ था। गायिकी में करियर बनाने के अलावा राहुल ने कई रियलिटी शोज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 'इंडियन आइडल 1' में हिस्सा लेने के 8 महीने बाद ही राहुल ने म्यूजिक एल्बम 'तेरा इंतजार' निकाला था। इस एल्बम को अच्छी लोकप्रियता मिली थी। इसका म्यूजिक साजिद-वाजिद की जोड़ी ने दिया था। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में भी खूब धमाल मचाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस 14

    ताज़ा खबरें

    BBL 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स आठवीं बार खेलेगी फाइनल, जानिए टीम से जुड़े अहम आंकड़े  बिग बैश लीग
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    मुरैना विमान हादसा: मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेंगे घटना के रहस्य भारतीय वायुसेना
    हवा से कार्बन डाइऑक्साइड निकाल रहे टेस्ला के पूर्व निदेशक, इस तकनीक से हुआ संभव टेस्ला

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर करण जौहर
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    बिग बॉस 14

    'बिग बॉस' छोड़ने के बाद मिली थी बलात्कार और जान से मारने की धमकी- जैस्मिन भसीन बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? बॉलीवुड समाचार
    प्रोड्यूसर के धोखाधड़ी के चलते रुबीना को बेचना पड़ा था घर-गाड़ी, अभिनेत्री का खुलासा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023