Page Loader
मुंबई के साकीनाका में हैवानियत की शिकार रेप पीड़िता की उपचार के दौरान मौत
मुंबई के साकीनाका इलाके में हैवानियत की शिकार हुई दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम।

मुंबई के साकीनाका में हैवानियत की शिकार रेप पीड़िता की उपचार के दौरान मौत

Sep 11, 2021
12:50 pm

क्या है खबर?

मुंबई के साकीनाका में शुक्रवार सुबह हैवानियत का शिकायत हुई 32 वर्षीय रेप पीड़िता ने शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़िता का रजवाड़ी अस्पताल घाटकोपर में उपचार चल रहा था, लेकिन वह बच नहीं पाई। अस्पताल प्रशासन ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

प्रकरण

खून से लथपथ पड़ी मिली थी महिला

इंडिया टुडे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 03:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने फोन किया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर लहुलुहाल हालत में बेहोश पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। ​ चिकित्सकों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने लोहे की रॉड डाली थी।

कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद साकीनाका इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई थी। उसके बाद क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाया गया और दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहित चौहान (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 376 (दुष्कर्म), 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बयान

बेहद गंभीर थी महिला की हालत

पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचाए जाने के दौरान महिला की हालत बेहद गंभीर थी। ऐसे में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका है। ऐसे में आरोपी मोहित से गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, उसने अभी मुंह नहीं खाेेला है।

CCTV

वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पुलिस ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित ने महिला के साथ रेप के बाद मारपीट की थी। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। उसके बाद उसने कई बार महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाली। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और कुछ दूरी पर सड़क पर पटककर भाग गया। इसके बाद किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी।