Loading...
दिल्ली में CNG स्टेशन पर ट्रक के सिलेंडर में विस्फोट; 3 लोगों की मौत, 4 घायल
दिल्ली में CNG पंप पर सिलेंडर फटने से 3 व्यक्तिों की मौत

दिल्ली में CNG स्टेशन पर ट्रक के सिलेंडर में विस्फोट; 3 लोगों की मौत, 4 घायल

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
05:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में बुधवार को टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास इंद्रप्रस्थ कम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (CNG) पंप पर धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर 3 व्यक्तिों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा दोपहर साढ़े 3 बजे एक ट्रक के सिलेंडर में CNG भरवाते समय हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय ट्रक के पास खड़े लोग चपेट में आए हैं। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां भेजी गई हैं।

हादसा

कैसे हुआ विस्फोट?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक के सिलेंडर में गैस का दाब अधिक होने को विस्फोट का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच चल रही है।

एक मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष को रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी में रहता था। वह CNG पंप पर कार्यरत था। अन्य 2 मृतक भी पंप पर कार्यरत थे।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जांच

ट्रक को जांच के लिए जब्त किया गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच के लिए ट्रक को जब्त कर जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि ईंधन भरते समय विस्फोट कैसे हुआ।

दमकल की टीम ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है और अभी स्टेशन बंद कर दिया है।

घटना के समय मौके पर कई वाहन खड़े थे, जो गैस भरवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। विस्फोट के बाद सभी जान बचाकर भाग निकले।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का मौके पर भीड़

ADVERTISEMENT