Loading...
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट समेत 10 ठिकानों पर ED का छापा
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट समेत 10 ठिकानों पर ED का छापा

आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट समेत 10 ठिकानों पर ED का छापा

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम उत्तर प्रदेश में लखनऊ-रामपुर और सहारनपुर से लेकर दिल्ली के जामिया नगर तक करीब 10 ठिकानों पर पहुंची थी। इस दौरान टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मौजूद थी। ED मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है।

जांच

जांच में सामने आई है सरकारी पैसे की कथित हेराफेरी

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामला सरकारी अनुबंध निधि को निजी ठेकेदारों के जरिए हेराफेरी करने और विश्वविद्यालय और ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों के निर्माण सहित उनके बाद के उपयोग से संबंधित है।

जांचकर्ताओं ने कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन का पता लगाया है, जिससे संबंधित दस्तावेज एकत्र करन के लिए छापामारी की गई है।

जांच में संकेत मिला कि ठेकेदारों ने दान और निर्माण कार्यों के भुगतान के जरिए विश्वविद्यालय-ट्रस्ट को धनराशि हस्तांतरित की है।

जांच

जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने का आदेश कर चुका था RDA

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने भवन निर्माण में गड़बड़ियां बताते हुए पिछले महीने जौहर विश्वविद्यालय में स्थित 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

यह आदेश तब जारी हुआ, जब लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद राज्य स्तर पर भवनों का सुरक्षा ऑडिट हुआ।

इस दौरान, जौहर विश्वविद्यालय परिसर में 40 में 2 इमारतों के नक्शे स्वीकृत मिले थे।

इस पर RDA ने इमारत तोड़ने का आदेश दिया, लेकिन मुरादाबाद मंडलायुक्त ने अंतरिम रोक लगा दी।

ADVERTISEMENT