Loading...
दिल्ली के प्रेस क्लब में मोदी चालीसा का पाठ, प्रेस क्लब का आया बयान
दिल्ली के प्रेस क्लब में मोदी चालीसा का पाठ का आयोजन

दिल्ली के प्रेस क्लब में मोदी चालीसा का पाठ, प्रेस क्लब का आया बयान

लेखन गजेंद्र
Aug 20, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के प्रेस क्लब से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान की तरह पूजा जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग मोदी को भगवान श्रीराम के स्वरूप में पूजते और उनकी आरती करते दिख रहे हैं। इस दौरान, मोदी चालीसा का पाठ किया जा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई है। इसके बाद भारतीय प्रेस क्लब ने अपना बयान जारी किया है।

घटना

क्या है मामला?

प्रेस क्लब में गुरुवार 20 अगस्त को 'नमह भारत एक भारत' की ओर से 'भगवान श्री नरेंद्र मोदी चालीसा पाठ एवं भव्य प्रस्तुति' का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में आयोजक के तौर पर बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह शामिल हुए थे। वीडियो में राजन समेत किन्नर समाज के लोग आरती करते दिख रहे हैं।

यहां बड़ा का मोदी का श्रीराम के स्वरूप में एक बोर्ड लगाया गया था, जिसमें मोदी धनुष-बाण पकड़े दिख रहे हैं।

बयान

भारतीय प्रेस क्लब ने क्या कहा?

भारतीय प्रेस क्लब ने मामले पर अपना बयान दिया है, लेकिन उसने कार्यक्रम का जिक्र नहीं किया।

उसने लिखा, 'आज परिसर में हुए एक कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है। यह स्पष्ट किया जाता है कि क्लब ने कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था। एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए हॉल किराए पर लिया था, लेकिन जब उस संगठन ने शर्तों का उल्लंघन किया, तो क्लब के अधिकारियों ने तुरंत दखल देकर कार्यक्रम को रोक दिया।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT