दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया, वीजा अनुभाग के पास बुलडोजर से तोड़फोड़
क्या है खबर?
दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा गुरुवार को हटा दिया गया। परिसर को चारों से घेरने वाले यातायात अवरोधकों और बैरिकेड्स को भी हटाया गया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक, उच्चायोग के वीजा अनुभाग के पास स्थापित कतार प्रबंधन अवरोधक और ढांचे सहित ये संरचनाएं परिसर की स्वीकृत सीमा के बाहर एक गली में थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उच्चायोग के बाहर क्षतिग्रस्त दीवारों के पास टूटे हुए अवरोधक दिखाई दे रहे हैं।
दौरा
अमेरिकी राजदूत के दौरे से चिढ़ा पाकिस्तान
यह घटनाक्रम इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाने के 3 दिन बाद सामने आया है।
दरअसल, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को श्रीनगर गए थे, इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था।
पिछले 6 वर्षों में इस क्षेत्र का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी दूत ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी और क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के ठोस प्रयासों की सराहना की थी।
बयान
गोर ने क्या कहा था?
गोर ने कश्मीर में कहा, "यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए मैं पहली बार घूमने आया हूं। यह अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत जगह है और मैं यहां आकर रोमांचित हूं। मैं आज कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम विचार करेंगे। हम विचार करेंगे कि क्या अमेरिका की यात्रा चेतावनी को कम करना चाहिए, क्योंकि यह एक खूबसूरत इलाका है। मुझे लगता है कि अमेरिकी यहां आनंद लेना चाहेंगे।"
तलब
पाकिस्तान ने जताया था कड़ा ऐतराचज
गोर की यात्रा और उनके बयान से चिंतित पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया।
मंत्रालय ने गोर की यात्रा और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर उनकी टिप्पणियों पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि गोर की टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत थीं और उसने जम्मू-कश्मीर को 'भारत का हिस्सा' बताने की कड़ी निंदा की।
हालांकि, दिल्ली में हटाए गए ढांचे पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का जवाब था, इसकी पुष्टि नहीं हुई।
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर का दृश्य
VIDEO | Delhi: Authorities dismantle the external security perimeter outside the Pakistan High Commission. Visuals from outside the Pakistan High Commission at Shantipath.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/rys6CX5b5j