महाराष्ट्र के हिंगोली में सरकारी स्कूल के सामने अभिजीत दिपके का धरना, ये है मांग
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक सरकारी स्कूल के सामने धरना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि लिंबाला (मक्ता) गांव में स्कूल के प्रधानाचार्य नशे में स्कूल आते थे, जिनको हटाने की मांग थी। अभी उनको हटा दिया गया है, लेकिन स्कूल को 2 शिक्षक भी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल में 2 शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।
अभियान
'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहा CJP
CJP ने पूरे देश भर के ग्रामीण इलाकों में 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू किया है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों ने लोगों से अपने आसपास के सरकारी स्कूल की हालात की वीडियो साझा करने को कहा है।
इसी अभियान के दौरान CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका राजस्थान के स्कूलों में घूम-घूमकर व्यवस्था देख रहे हैं। कई स्कूलों में उनको आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर स्कूलों की वीडियो साझा करने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
दिपके ने दिया धरना
#WATCH | Hingoli, Maharashtra | On his group's 'School thik Karo' campaign for rural schools, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "The school principal here used to come drunk to the school. We have been protesting, demanding the principal's removal. I have… pic.twitter.com/wgWQMCkGbt
— ANI (@ANI) August 18, 2026