Loading...
लखनऊ में बैंक प्रबंधक पत्नी और बहन को गोली मारी, खुद को खत्म किया
लखनऊ में बैंक प्रबंधक पत्नी और बहन को गोली मारी

लखनऊ में बैंक प्रबंधक पत्नी और बहन को गोली मारी, खुद को खत्म किया

लेखन गजेंद्र
Aug 20, 2026
04:05 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात हुई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी खत्म कर लिया। घटना गोमती नगर के मिठाई वाले चौराहे पर घटी है। आरोपी मानस बाजपेयी ने पत्नी दिव्या मिश्रा को ICICI बैंक के सामने गोली मारी। दिव्या बैंक में रिलेशनशिप प्रबंधक थी। इसके बाद मानस ने घर पहुंचकर बहन शीबा और खुद की भी जान ले ली।

घटना

टेंपो से पत्नी को मारने आया था मानस

मानस गुरुवार दोपहर टेंपो से बैंक पहुंचा और अपनी पत्नी को बातचीत के लिए बाहर बुलाया। थोड़ी देर बातचीत के बात मानस ने पिस्तौल निकाली और 2 गोली मारकर ऑटो से भाग गया।

यहां से मानस सीधे 2 किलोमीटर दूर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा। उसने घर में घुसते ही अपनी बहन तुलिका को भी गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो भाई-बहन खून से लथपथ पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी।

हत्या

घरेलू विवाद को लेकर वारदात

पुलिस का कहना है कि मानस और दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था और दिव्या ने कोर्ट में तलाक की अपील दायर की थी।

पुलिस ने बताया कि मानस भी भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत था। वह अपनी बहन शीबा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उनके माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है।

दिव्या आलमबाग में रह रही थी।

ADVERTISEMENT

जांच

पत्नी की हत्या के बाद मानस ने व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया

पत्नी की हत्या के बाद मानस ने व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया, "मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और पति भरत यादव को सब पता है।"

बता दें दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा हैं, जो यूट्यूबर और पत्रकार हैं। उन्होंने भी फेसबुक बहन की हत्या की जानकारी साझा की थी।

पुलिस मामले में विवाहेत्तर संबंधों को कारण रही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हत्या के बाद का दृश्य

ट्विटर पोस्ट

हत्या के बाद व्हाट्सऐप स्टेटस

ADVERTISEMENT