Loading...
मणिपुर में NRC को लेकर विरोध शुरू, राज्य सभी स्कूल 3 दिन के लिए बंद
मणिपुर में NRC को लेकर विरोध शुरू, राज्य सभी स्कूल 3 दिन के लिए बंद

मणिपुर में NRC को लेकर विरोध शुरू, राज्य सभी स्कूल 3 दिन के लिए बंद

लेखन गजेंद्र
Aug 20, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

मणिपुर में अब राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को न्यायसंगत और निष्पक्ष परिसीमन अभियान (JFD) के बंद की घोषणा के बाद राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय 3 दिन बंद रहेंगे। सभी शिक्षण संस्थानों 20 अगस्त से 22 अगस्त तक अवकाश रहेगा।

आदेश

NRC का क्या है मुद्दा?

दरअसल, पूरे देश में जनगणना शुरू होनी है और मणिपुर में मांग की जा रही है कि पहले NRC को अपडेट किया जाए और बाद में जनगणना हो।

JFD का तर्क है कि म्यांमार से लंबे समय से अवैध घुसपैठ की समस्या है, इसलिए पहले भारतीय नागरिकों की पहचान हो और उसके बाद आबादी की गिनती की जाए।

मैतेई संगठन का तर्क है कि NRC से उनकी पहचान होगी, जो 1951 के बाद पड़ोसी देशों से राज्य में घुसे थे।

विवाद

विवाद क्यों गहराया?

इम्फाल और मैतेई बहुल इलाकों में सक्रिय JFD की यही मांग विवादास्पद बनी हुई है, वो भी तब जब मैतेई और कुकी के बीच पिछले 3 साल से हिंसात्मक विवाद चल रहा है।

मैतेई संगठन की इस मांग को कुकी संगठनों ने अपने समुदाय के सदस्यों को अवैध अप्रवासियों के रूप में चित्रित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

कुकी संगठनों ने अपने समुदाय को अवैध अप्रवासी के रूप में चित्रित किए जाने को खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENT

हालात

JFD ने 48 घंटे का बंद बुलाया, जनगणना का काम रोका गया

JFD ने बुधवार को पूरे राज्य में 48 घंटे का बंद बुलाया है, जिसका गुरुवार को दूसरा दिन है।

पहले दिन, इम्फाल पूर्व के खुराई लामलॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम के पुतल फूकें।

इसके बाद 2 किलोमीटर तक लंबा मार्च किया। इस दौरान मार्गों को बंद कर दिया गया।

विरोध को देखते हुए सरकार ने बुधवार को जनगणना प्रशिक्षण से संबंधित पर्यवेक्षकों, गणनाकर्ताओं और फील्ड प्रशिक्षकों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।

ADVERTISEMENT