NALSAR विवाद के बाद BCI प्रमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, CJP का समर्थन
क्या है खबर?
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित NALSAR विधि विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों पर सख्ती के बाद भारतीय बार काउंसिल (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसको कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी अपना समर्थन दिया है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से BCI दफ्तर के बाहर शुरू हो गया है।
ट्विटर पोस्ट
प्रदर्शन के लिए पहुंचे वकील
#WATCH | Delhi | A group of lawyers protest against the Bar Council of India over alleged irregularities and demand the resignation of BCI Chairman Manan Kumar Mishra https://t.co/suF7Z6rU34 pic.twitter.com/OUFnm0pQ3S
— ANI (@ANI) August 20, 2026
विवाद
क्या है ममन मिश्रा और NALSAR विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़ा विवाद?
NALSAR 2026 के स्नातक छात्रों ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को बुलाने का विरोध किया था।
छात्रों की नाराजगी दिल्ली में 20 जुलाई को पुलिस बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट में उसकी सुनवाई के दौरान CJI की टिप्पणी से जुड़ी थी।
इसके बाद, BCI प्रमुख और भाजपा के राज्यसभा सांसद मिश्रा ने विरोध करने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों को बार में नामांकित न करने का आदेश जारी किया।
इसका विरोध हुआ, तो उन्होंने माफी मांगकर आदेश वापस लिया।
समर्थन
CJP ने दिया वकीलों को समर्थन
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने मिश्रा के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए एक्स पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि लीगल कॉकरोच एकजुट हो गए हैं और सुबह 10 बजे बार BCI के चेयरमैन के ख़िलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफ़े की मांग करेंगे। विरोध-प्रदर्शन ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बुलाया है। मैं ऐसे शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करता हूं, जो जवाबदेही की मांग करता हो। बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी मिश्रा का इस्तीफा मांगा है।'