Loading...
जयपुर के गांव में स्कूल देखने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं से मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
जयपुर के गांव में स्कूल देखने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की

जयपुर के गांव में स्कूल देखने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं से मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में जयपुर के एक गांव में सरकारी स्कूल की हालत देखने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। उनको लोगों ने घेरकर मारपीट की और दौड़ाकर पीटा। घटना बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव की है। यहां CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत सरकारी स्कूल को देखने पहुंचे थे। रांका का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने उनके साथियों को दौड़ाया और पत्थर बरसाए। उनके साथ मारपीट की गई।

घटना

तबेले में चल रहा था स्कूल

रांका ने घटना का वीडियो साझा कर एक्स पर लिखा, 'आज घृणा की सारी हदें पार हो गई हैं। रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले काफी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। लेकिन जब हम वहां निरीक्षण करने पहुंचे तो सरेआम मारपीट, पत्थरबाजी की गई। कारों के शीशे फोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाये गए। कपड़े फाड़े गए। ट्यूब में पत्थर डालकर टीम को मारा गया। मेरे कपड़े फाड़े गए।'

आरोप

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ हमला- रांका

रांका ने आगे लिखा कि यह सब राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है।

रांका ने लिखा, 'मदन दिलावर को बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंज़ूर है। लेकिन स्कूल ठीक हो जाये, यह मंजूर नहीं। मदन दिलावर जी- आपने आज गुंडे भेजकर पूरे देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया। लेकिन हम इस गुंडागर्दी से डरने वाले लोग नहीं है। स्कूल तो ठीक कराने ही होंगे।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

नारे

स्कूल के बाहर लगाए जय श्रीराम के नारे

घटना के बाद का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खड़े होकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं।

इसमें एक व्यक्ति बोलता दिख रहा है, "वो (आशुतोष रांका) फिर गांव में आया तो जूते खाकर जाएगा।"

इस दौरान लोग 'कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद' और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते दिख रहे हैं। रांका मामले की शिकायत पुलिस में करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

एक कार्यकर्ता को पकड़ पीटा

ADVERTISEMENT