LOADING...
मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, प्रधानमंत्री पर की थी विवादित टिप्पणी
चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है

मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, प्रधानमंत्री पर की थी विवादित टिप्पणी

लेखन आबिद खान
Apr 22, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें खड़गे ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहा था। इस मामले पर निर्मला सीतारमण सहित 3 केंद्रीय मंत्रियों के एक भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से संपर्क किया और कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बयान

खड़गे ने क्या कहा था?

चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने AIADMK के भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था, "ये AIADMK के लोग, जिन्होंने खुद अन्नादुराई की तस्वीर लगाई, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उसकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।"

सफाई

विवाद बढ़ने पर खड़गे ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने पर खड़गे की सफाई भी आई थी। उन्होंने कहा था कि यह टिप्पणी यह ​​बताने के लिए की थी कि प्रधानमंत्री केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराते हैं। उन्होंने कहा था, "मैं यह साफ करना चाहता था कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा (हमें) धमकाते हैं। मैंने आपसे कहा था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, ED और दूसरी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं। वह (हमें) डरा रहे हैं।"

Advertisement