LOADING...
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का हत्या आरोपी गिरफ्तार, उसके बारे में क्या-क्या पता चला?
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का हत्या आरोपी राहुल मीणा वारदात से पहले पीली कमीज और काली पैंट में दिखा

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का हत्या आरोपी गिरफ्तार, उसके बारे में क्या-क्या पता चला?

लेखन गजेंद्र
Apr 23, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

दिल्ली की अमर कॉलोनी में बुधवार को एक भारतीय राजस्व अधिकारी (IRS) की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल युवती का रेप और हत्या करने के बाद द्वारका के एक होटल में छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरूग्राम में अपने चचेरे भाई से संपर्क में था, जिससे वह पकड़ा गया। आरोपी पर राजस्थान में एक अन्य महिला से रेप का आरोप है।

खुलासा

आरोपी के बारे में क्या-क्या पता चला?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आरोपी मीणा जुआरी और नशे का आदी था। उसने काफी लोगों से पैसे उधार लिए थे। वह ऑनलाइन गेमिंग में भी पैसे लगाता था। उसे एक साल पहले एक कनिष्ठ अधिकारी की सिफारिश पर IRS अधिकारी ने अपने घर पर रखा था। अक्सर उधार लेने और छुट्टी के कारण उसे डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। इसके बाद आरोपी राजस्थान के अलवर चला गया।

घटना

हत्या से एक दिन पहले अलवर में दोस्त की पत्नी का रेप

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली की टीम मीणा की तलाश में अलवर पहुंची, जहां उसे पता चला कि आरोपी मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ शादी में गया था। वह बहाना बताकर शादी से लौटकर दोस्त के घर पहुंचा और उसकी पत्नी का रेप किया। इसके बाद मीना चार्ज पर लगे दोस्त का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। वह अपने गृहनगर राजगढ़ से एक एंबुलेंस वैन से बुधवार को दिल्ली पहुंचा, जिसके लिए 6,000 रुपये दिए थे।

Advertisement

सुरक्षा

दिल्ली में 4 स्तरीय सुरक्षा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ

इंडिया टुडे के मुताबिक, CCTV फुटेज में आरोपी बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे IRS अधिकारी के घर पीली कमीज और काली पैंट पहनकर पहुंचा था। उसने 4 स्तरीय सुरक्षा प्रणाली को तोड़कर घर में प्रवेश किया। तभी वह दंपति के सैर पर निकलने के बाद पहुंचा। वह हर मंजिल के प्रवेश द्वार पर लगे ताले की चाबियों के बारे में जानता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी CCTV फुटेज में पीली कमीज और सफेद पैंट में दिखा था।

Advertisement

गिरफ्तार

कैसे हुआ गिरफ्तार?

पुलिस ने बताया कि आरोपी मीणा चोरी के मोबाइल फोन, द्वारका में ओयो होटल के वाईफाई और अपने चचेरे भाई के साथ इंस्टाग्राम पर बात करने के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह 10 बजे होटल में प्रवेश किया। उसने चोरी के मोबाइल फोन की कॉलिंग सेवा बंद कर दी और वाईफाई इस्तेमाल किया। पुलिस ने सिम कार्ड के इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) से उसका पता लगाया।

हत्या

क्यों की हत्या?

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने IRS की बेटी की हत्या क्यों की, इसका कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, शक है कि राहुल को अधिकारी के परिवार ने नौकरी से निकाल दिया था, जिससे वह चिढ़ा बैठा था। पुलिस ने 2 दिन में दो महिलाओं के रेप और एक हत्या को देखते हुए आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है। आरोपी नशे का आदी और ऑनलाइन गेमिंग के चलते कर्जदार भी था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद आरोपी सफेद पैंट में दिखा

ट्विटर पोस्ट

पकड़ा गया आरोपी

Advertisement