LOADING...
दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल
दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे विमान में दिल्ली हवाई अड्डे पर आग लग गई (फाइल तस्वीर)

दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

लेखन आबिद खान
Apr 26, 2026
11:51 am

क्या है खबर?

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक बड़े विमान हादसे की खबर है। आज सुबह दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस एयरलाइन के विमान के इंजन में खराबी आ गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस आपाधापी में 6 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

घटना

कब और कहां हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 रनवे नंबर 28 पर रात करीब 1 बजे तेज टेकऑफ कर रही थी। तभी विमान का इंजन फेल हो गया और आग लग गई। इसके बाद पायलट ने उड़ान टालने का फैसला किया और विमान को खाली कराया गया। विमान में 4 बच्चों समेत 232 यात्री सवार थे, जिन्हें रनवे 28 पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बयान

एयरलाइन ने कहा- घटना की जांच करेंगे

एयरलाइन ने कहा, "हम यह पूरी तरह से समझने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस घटना की वजह क्या थी। स्विस के तकनीकी विशेषज्ञ विमान का मुआयना करने और आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही, हम सभी यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के तेज और सही समाधान खोजने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।"

Advertisement