दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी का शव कमरे में मिला, रेप के बाद हत्या का शक
क्या है खबर?
दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित अमर कॉलोनी में रहने वाले एक भारतीय राजस्व अधिकारी (IRS) के घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में पाई गई है। दिल्ली पुलिस ने अभी अधिकारी और उनकी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या करने से पहले उसका रेप हुआ है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
हत्या
मोबाइल चार्जर से घोंटा गया गला
घटना की सूचना पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लड़की के गले पर तार के निशान है, जिससे उसकी हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर किए जाने की आशंका है। प्रथम दृष्टया शक पीड़िता के घर में काम करने वाले एक पूर्व घरेलू सहायक राकेश मीणा पर जा रहा है, जिसे डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। वह राजस्थान का निवासी था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की है।
ट्विटर पोस्ट
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
Delhi: A 22-year-old daughter of an IRS officer was found murdered at her residence in Amar Colony, South East Delhi. Preliminary information suggests sexual assault. The murder was allegedly committed by strangulation with a mobile charging cable. Suspicion has fallen on a… pic.twitter.com/Oxyx6AYAg0
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
जांच
घटना के समय सैर पर निकले थे माता-पिता
पुलिस ने बताया कि उनको घटना की सूचना IRS अधिकारी और उनकी पत्नी ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने के बाद उन्होंने घर में अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया। मृतका के पिता 1997 बैच के अधिकारी हैं, जो कस्टम विभाग में है। मृतका इंजीनियरिंग की हुई थी और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। मृतका के शरीर पर कई गहरे निशान मिले हैं।