देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
आंध्र प्रदेश: नंदीयाल में निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 3 की जलकर मौत
आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई।
क्या है गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश का गोपनीय कोड 26-26, जिसको लेकर देशभर में अलर्ट?
गणतंत्र दिवस को लेकर वैसे तो पूरे देश में पुलिस, सुरक्षा बल और केंद्रीय एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, लेकिन खुफिया जानकारी के बाद सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।
कौन हैं जम्मू-कश्मीर की सिमरन बाला, जो गणतंत्र दिवस पर पुरुष CRPF टुकड़ी की कमान संभालेंगी?
इस बार 26 जनवरी को जब कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर गणतंत्र दिवस की परेड निकलेगी, तब उसमें एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेगा।
उदयपुर: यात्रियों से भरी ओवरलोड जीप ब्रेक फेल होने पर खाई में गिरी, 3 की मौत
राजस्थान के उदयपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 27 यात्रियों से भरी एक जीप ब्रेक होने के कारण गहरी खाई में गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुखना झील को और कितना सुखाओगे; अरावली मामले पर लिया ये फैसला
सुप्रीम कोर्ट में आज अरावली पहाड़ियों पर खनन से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि रोक बावजूद भी अवैध खनन चल रहा है, इससे ऐसे हालात बनेंगे, जिन्हें सुधार नहीं सकेंगे।
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में जेल भेजे गए 13 किन्नर में 7 HIV पॉजिटिव मिले, हड़कंप मचा
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले दिनों जेल भेजे गए 13 किन्नर में 7 लोग ह्यूमन इम्यूनोडिफ़िशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर कैमरा लगाते समय पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, जवाब मिला
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 20 और 21 जनवरी की दरम्यानी रात में भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच तनाव देखने को मिला।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक हाथी ने कैसे मचाया आतंक? अब तक 22 की मौत
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस समय एक नर हाथी की काफी चर्चा है। उसने पिछले 20 दिनों से चाईबासा और कोलहान वन प्रभाग क्षेत्र में आतंक मचा रखा है।
सिंधु जल संधि रद्द करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, अब UN में उठाया पानी का मुद्दा
भारत का सिंधु जल संधि को रद्द करने का फैसला पाकिस्तान पर भारी पड़ता जा रहा है। अब पाकिस्तान ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (UN) में उठाया है।
चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े 2 शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली मारकर पकड़ा
चंडीगढ़ में बुधवार को पुलिस का सामना लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटरों से हुआ, जिनको एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
#NewsBytesExplainer: भारत-EU व्यापार समझौते को 'सभी समझौतों की जननी' क्यों कहा जा रहा, क्या होगा फायदा?
करीब 20 साल चली बातचीत के बाद आखिरकार भारत और यूरोपीय संघ (EU) में मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने जा रहा है। 27 जनवरी को होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
नोएडा: इंजीनियर की मौत के मामले में खुलासा, बिल्डर ने 3 साल पहले दी थी चेतावनी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बड़ी व्यवस्थागत लापरवाही सामने आई है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पैराशूट खोलकर बचे पायलट
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर को भारतीय वायुसेना का एक माइक्रोलाइट विमान नियमित प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में पायलट समेत 3 लोग सवार थे।
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर अमेरिकी संस्था का दावा, कहा- दुर्घटनाग्रस्त विमान में कई खामियां थीं
अमेरिका की विमानन सुरक्षा से जुड़ी एक संस्था ने दावा किया है कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में पहले भी कई खराबी आ चुकी थी।
गोवा: रूसी नागरिक ने एलेना नाम की 2 महिलाओं की हत्या मां की वजह से की
गोवा में पिछले हफ्ते एलेना नाम की 2 रूसी महिलाओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार रूसी नागरिक ने पुलिस से कबूला कि उसे इस नाम से नफरत है।
उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाई कोर्ट से झटका, सनातन धर्म पर बयान को नफरती भाषण माना
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके सनातन धर्म को लेकर दिए बयान को हेट स्पीच बताया है। कोर्ट ने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) द्वारा हिंदू धर्म पर स्पष्ट हमला किया गया है।
पाकिस्तान और सूडान की श्रेणी में आया बांग्लादेश? भारत ने अपने राजनयिकों के परिवार को बुलाया
बांग्लादेश में चिंताजनक हालात को देखते हुए भारत ने अपने सभी राजनयिकों के परिवारों को वापस बुला लिया है। हालांकि, राजनयिक सभी मिशनों पर तैनात रहेंगे।
पहाड़ों की बर्फबारी और मैदानों की बारिश से बिगड़ेंगे हालात, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में इन दिनों तापमान में मामूली बढ़ोतरी से ठंड ने थोड़ी राहत दी है, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े आदेश पर टिप्पणी के लिए मेनका गांधी को फटकारा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों से जुड़े आदेश पर टिप्पणी करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी को फटकार लगाई है।
गुजरात: सूरत में पानी भरते ही ढह गया 21 करोड़ रुपये का टैंक, भ्रष्टाचार का आरोप
गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस जारी किया, पूछा- आप शंकराचार्य कैसे लिखते हैं?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके अनुयायियों के साथ पुलिस की अभद्रता का मामला तूल पकड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में राजस्व अधिकारी ने मां-पत्नी और 2 बेटों की जान ली, खुदकुशी की
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राजस्व अधिकारी ने अपनी मां, पत्नी और 2 बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद की भी जान ले ली।
असम युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, अब तक हुई 2 लोगों की मौत
असम के कोकराझार जिले में एक युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस में आग लगी, सूझबूझ से सभी बचे
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई, लेकिन शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।
नाेएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत के मामले में बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
केरल-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले ED की दस्तक, सबरीमाला मामले में 21 जगह छापामारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी से जुड़े मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के तहत तलाशी अभियान शुरू किया है।
राजस्थान में 14 साल की छात्रा पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, बोला- छात्रा ने डांटा था
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार 16 जनवरी को एक 14 साल की छात्रा पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
तमिलनाडु में गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर फटा, 4 की मौत
तमिलनाडु के कुल्लाकुरिची जिले में बड़ा हादसा हुआ। यहां एक मेले में गुब्बाले फुलाने वाला हीलियम गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।
इन राज्यों में आफत बनेगी बारिश और अंधड़, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का व्यापक असर देखा जा रहा है। इसके चलते कई जगह दृश्यता कमजोर होने से यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है।
किस मामले में फंसे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव? होना पड़ा निलंबित
कर्नाटक में नागरिक अधिकार प्रवर्तन के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रामचंद्र राव को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण के CEO हटाए गए, SIT करेगी जांच
ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की बेसमेंट के गड्ढे में डूबकर हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने 2 घंटे के भारत दौरे पर आकर क्या समझौते किए?
भारत के संक्षिप्त दौरे पर आए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस छोटे दौरे में रक्षा और खाद्य समेत कई जरूरी समझौते किए हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 4 महिला समेत 6 माओवादी ढेर, 27 लाख रुपये का था इनाम
छत्तीसगढ़ में बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां 4 महिला समेत 6 इनामी माओवादियों को मार गिराया गया है।
उत्तर प्रदेश: एटा में दवा कारोबारी के माता-पिता और पत्नी-बेटी की सिर कूचकर हत्या
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। प्रदेश के एटा में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दवा कारोबारी के परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई और फरार हो गए।
भारत पहुंचे UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत यात्रा पर पहुंचे हैं, जिनका स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
एस जयशंकर की पोलैंड से दो टूक, कहा- हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
कर्नल सोफिया कुरैशी मामले पर कुंवर शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने में देरी, सुप्रीम कोर्ट नाराज
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने में देरी को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार पर नाराजगी जताई।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में स्पेशल फोर्स के हवलदार शहीद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल स्पेशल फोर्स के एक हवलदार ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
क्या है ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है और लोग प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।
लद्दाख के लेह में आया 5.7 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में महसूस हुए झटके
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।