LOADING...

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

गणतंत्र दिवस परेड: सुरक्षा के लिए 30,000 पुलिसकर्मी, 1,000 कैमरे तैनात; AI का भी इस्तेमाल

गणतंत्र दिवस पर कल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाएगी। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं।

गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा वीरता पदक

गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय ने वीरता और सेवा पदक की घोषणा की है। इस बार 982 पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 982 कर्मियों को राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के सम्मान में वीरता और सेवा पदक से नवाजा गया है। इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं।

दिल्ली से लेकर बिहार तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर हिमस्खलन का खतरा

पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंचने से उत्तर भारत में ठिठुरन अचानक बढ़ गई।

24 Jan 2026
तमिलनाडु

तमिलनाडु: कुख्यात गैंगस्टर वेल्लाई काली की हत्या की कोशिश, पुलिस वाहन पर बमबारी में 3 घायल

तमिलनाडु के पेरंबलुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुख्यात गैंगस्टर वेल्लाई काली की हत्या करने के इरादे से कुछ आरोपियों ने पुलिस वाहन पर देसी बम फेंक दिया। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

24 Jan 2026
नोएडा

नोएडा प्राधिकरण के नए CEO बने कृष्णा करुणेश, इंजीनियर युवराज की मौत के बाद फेरबदल

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे लोकेश एम की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से हुई मौत के बाद हटा दिया गया था।

24 Jan 2026
ओडिशा

ओडिशा में बैंक से 5 करोड़ का सोना लूटने वाले 2 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

ओडिशा के क्योंझर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

#NewsBytesExplainer: पद्मा नदी पर बैराज क्यों बना रहा बांग्लादेश, फरक्का समझौते को लेकर क्या है विवाद?

कुछ महीनों से तनावपूर्ण चल रहे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अब बांग्लादेश ने गंगा नदी की धारा पद्मा नदी पर नया बैराज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, एकनाथ शिंदे पर टिप्पणियों से जुड़ा है मामला

दिल्ली की एक कोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया है। ये मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने वाली कथित टिप्पणियों से जुड़ा है।

24 Jan 2026
अमेरिका

भारत से 25 प्रतिशत टैरिफ हटा सकता है अमेरिका, वित्त मंत्री ने दिए संकेत 

अमेरिका भारत पर से 25 प्रतिशत टैरिफ हटा सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसके संकेत दिए हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में कौन-कौनसी टुकड़ी लेगी हिस्सा और क्या होगा खास?

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में भारत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस परेड में सैन्य क्षमता के साथ सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक उपलब्धियों का संगम देखने को मिलेगा।

24 Jan 2026
अमेरिका

अमेरिका: भारतीय महिला और 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

अमेरिका के जॉर्जिया में एक भारतीय महिला और उसके 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद महिला के पति ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बर्फबारी, बारिश-ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, 8 राज्यों में आज फिर बिगड़ेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण पिछले कुछ दिनों से बढ़ी सूरज की तपिश कमजोर पड़ गई है। कई इलाकों में ठिठुरन का अहसास बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिर भड़की हिंसा, घरों पर पत्थरबाजी; बस में आग लगाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद ने शुक्रवार को हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने घरों को निशाना बनाया और एक बस को आग के हवाले कर दिया।

23 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 9 माओवादियों ने हथियार डाले, 47 लाख रुपये का था इनाम

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच माआवोदियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को धमतरी जिले में 9 माआवादियों ने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाले हैं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, जैश का आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पिछले कई दिनों की लुकाछिपी के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है।

23 Jan 2026
उत्तराखंड

कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट? बसंत पचंमी पर हुई घोषणा

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में एक भू-बैकुंठ भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि सामने आ गई है। कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुलेंगे।

23 Jan 2026
राजस्थान

राजस्थान: हत्या के 2 दोषियों को सांगानेर जेल में हुआ प्यार, शादी के लिए पैरोल मिली

राजस्थान की राजधानी जयपुर की सांगानेर जेल में अपराधियों के बीच प्यार पनपने की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है।

23 Jan 2026
तेलंगाना

तेलंगाना: फोन टैपिंग मामले में SIT के सामने पेश हुए KTR, बोले- मुख्यमंत्री रेड्डी चोर है

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामा राव (KTR) कथित फोन टैपिंग मामले को लेकर विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश हुए। इस दौरान BRS कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

#NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के न्योते के बावजूद गाजा शांति बोर्ड में शामिल क्यों नहीं हुआ भारत?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'गाजा शांति बोर्ड' में 17 देशों को शामिल करा लिया है। स्विट्जरलैंड के दावोस में इस बोर्ड के चार्टर पर इन देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा रोकी गई; श्रीनगर में उड़ानें निलंबित

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। जम्मू स्थित कटरा में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके बाद वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा रोक दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेन का शुभारंभ किया, जानिए रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बसंत पचंमी पर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कर्नाटक में फिर शुरू होगी बाइक टैक्सी सेवा, हाई कोर्ट ने प्रतिबंध हटाया

कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।

23 Jan 2026
गोवा

गोवा क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा बंधु के ठिकानों पर ED का छापा

गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश: इंदौर में फिर दूषित पानी का कहर, अब महू में 25 से अधिक बीमार

मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भगीरथपुरा के बाद एक बार फिर दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत मिली है, जिसे पीकर 25 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं।

23 Jan 2026
गुजरात

अहमदाबाद के 7 और नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद स्कूलों में जांच की गई।

23 Jan 2026
दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, अलर्ट जारी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई, जिसने लोगों को ठिठुरा दिया। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है।

22 Jan 2026
ओडिशा

ओडिशा में अब नहीं मिलेगा गुटखा, पान मसाला और तंबाकू; सरकार ने लगाई रोक

ओडिशा में अब पान मसाला, गुटखा और तंबाकू पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब राज्य में ये उत्पाद न बनेंगे, बिकेंगे और न लोग खा सकेंगे।

22 Jan 2026
झारखंड

झारखंड: देवघर में फाटक बंद न होने से पहले क्रासिंग पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन

झारखंड के देवघर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक यात्री ट्रेन क्रासिंग के पास खड़ी धान के ट्रक से टकरा गई और 2 बाइक को अपनी चपेट में लिया।

#NewsBytesExplainer: धार भोजशाला को लेकर क्या है विवाद? जानें 1034 ईस्वी से अब तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू सुबह से दोपहर 12 बजे तक भोजशाला में पूजा करेंगे और इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। शाम में हिंदुओं को फिर से पूजा की अनुमति मिली है।

22 Jan 2026
दिल्ली

दिल्ली के शराब घोटाले में ED के समन के उल्लंघन के आरोपों से अरविंद केजरीवाल बरी

दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर 2 मामलों में बरी कर दिया है।

आंध्र प्रदेश में भी ऑस्ट्रेलिया की तरह बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया? सरकार की योजना

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा सकती है।

22 Jan 2026
झारखंड

झारखंड में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 16 को ढेर किया

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है। इनमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेना का एक वाहन गहरे खाई में गिर गया, जिससे 10 जवानों की मौत हो गई और 7 घायल बताए जा रहे हैं।

22 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार के इस्पात संयंत्र में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को रियल इस्पात संयंत्र में भीषण धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में स्टेडियम खाली कराकर कुत्ता टहलाने वाले IAS पर मेहरबान हुई सरकार, MCD कमिश्नर बनाया

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजीव खिरवार एक बार फिर दिल्ली के प्रशासनिक गलियारों में लौट आए हैं।

धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर नमाज और पूजा दोनों होगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा कि बसंत पंचमी पर भोजशाला में नमाज और पूजा साथ-साथ होगी।

22 Jan 2026
मणिपुर

मणिपुर: चुराचांदपुर में कुकी पत्नी से मिलने आया मैतेई पति, उग्रवादियों ने अपहरण कर गोली मारी

मणिपुर में जातीय संघर्ष के बीच एक नई घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। राज्य के कुकी बहुल चुराचांदपुर में उग्रवादियों ने एक मैतेई व्यक्ति का अपहरण कर लिया और उसे गोली मार दी।

22 Jan 2026
दिल्ली

सिख विरोधी दंगा 1984: दिल्ली कोर्ट ने जनकपुरी-विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन सिंह को बरी किया

दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में बरी कर दिया है।

22 Jan 2026
कर्नाटक

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जांच के बहाने कर्मचारी ने कोरियाई महिला का यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का शर्मनाक मामला आया है।

22 Jan 2026
दिल्ली

दिल्ली-NCR में इस हफ्ते बारिश से बढ़ेगी ठंड, जानिए अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। यह संभावना भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जताई है।