उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पैराशूट खोलकर बचे पायलट
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर को भारतीय वायुसेना का एक माइक्रोलाइट विमान नियमित प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में पायलट समेत 3 लोग सवार थे। हादसा जार्जटाउन थाना क्षेत्र में केपी कॉलेज के पीछे हुआ है। सैन्य विमान एक तालाब में जाकर गिरा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर पायलटों की मदद की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसा
तालाब में गिरने से बचे सभी सैन्य कर्मी
बताया जा रहा है कि विमान हवा में काफी लहराते हुए तालाब में गिरा है, जिस जगह विमान गिरा है वह शहर के बीच का इलाका है। यहां आसपास रिहायशी कॉलोनियां हैं और तालाब स्कूल से सटा हुआ है। विमान के तालाब में गिरने से ही उसमें सवार सभी 3 सैन्य कर्मियों की जान बच गई। वे हादसे के समय तक विमान से बाहर नहीं निकल सके थे। विमान को देखने के लिए आसपास काफी भीड़ जुट गई थी।
जांच
हादसे से पहले खोला पैराशूट
बताया जा रहा है कि वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ, बल्कि उसे तालाब में सुरक्षित उतारा गया है, ताकि पायलट और आबादी को खतरा न हो। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तालाब में गिरने से पहले विमान का पैराशूट खुलता दिख रहा है, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया और सुरक्षित तालाब में गिरा। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में खराबी के बाद पायलट ने पैराशूट खोला था।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद विमान से 3 लोग बचे
प्रयागराज में तालाब में एयरक्रॉफ्ट गिरा#Aircraft pic.twitter.com/SYMYdLnFAq
— shyam jee mishra (@PremprakshShyam) January 21, 2026
हादसा
पिछले साल भी हुए थे हादसे
भारतीय वायुसेना के कम से कम 4 से 5 विमान हादसे पिछले साल नियमित प्रशिक्षण के दौरान हुए थे। इसमें जगुआर, पिलाटस और मिराज शामिल है। हादसों में 3 पायलट की मौत हुई थी। राजस्थान के चूरू में जुलाई में जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। इसके बाद नवंबर में, चेन्नई के तांबरम के पास एक पिलाटस पीसी-7 बेसिक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि, पायलट सुरक्षित थे।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का दूसरा वीडियो
प्रयागराज में एयरक्राफ्ट क्रैश Live वीडियो-
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) January 21, 2026
पायलटों ने पैराशूट से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोग बने मददगार। #Prayagraj pic.twitter.com/odj7X50G8O