देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
07 Jul 2023
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। श्रद्धालुओं को बालटाल और नूनवान आधार शिविरों में रोका गया है।
06 Jul 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में 'मंकी हाइस्ट': रामपुर में बंदरों ने चोरी किए 1.5 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश में रामपुर की शाहाबाद तहसील से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर रजिस्ट्री दफ्तर की पार्किंग में खड़ी बाइक से पैसे का बैग लेकर भाग जाता है।
06 Jul 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: वजन घटाने के चक्कर में छात्राओं को हुई टीबी, BHU के डॉक्टर ने चेताया
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें 'जीरो साइज फिगर' के चक्कर में 3 छात्राओं को टीबी हो गई। छात्राएं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थीं।
06 Jul 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में बदहाल स्वास्थ्य केंद्र दिखाने पर ANM ने पत्रकार को चप्पल-लाठी से पीटा
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्टिंग करने गए एक पत्रकार को यहां तैनात ANM ने लाठी, चप्पल और ईंट से पीट दिया।
06 Jul 2023
तमिलनाडुतमिलनाडु: कोर्ट के बाहर हत्यारोपी की धारदार हथियार से हत्या, ध्यान भटकाने के लिए फेंका देसी बम
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिला कोर्ट के बाहर हत्या के एक आरोपी को मारने के लिए गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने देसी बम का धमाका किया। इसके बाद धारदार हथियार से आरोपी की हत्या कर मौके से फरार हो गए।
06 Jul 2023
राजस्थानअशोक गहलोत को मानहानि मामले में समन, दिल्ली कोर्ट ने 7 अगस्त को पेशी पर बुलाया
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया है।
06 Jul 2023
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
06 Jul 2023
कर्नाटककर्नाटक: चोरों ने खेत से उड़ाए 2.50 लाख रुपये के टमाटर, किसान दंपति को लगा सदमा
कर्नाटक के हसन जिले में चोरों ने एक किसान दंपति के खेत से 2.50 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए। टमाटर चोरी होने के बाद से किसान दंपति सदमे में हैं।
06 Jul 2023
अरविंद केजरीवालदिल्ली: सलाहकारों पर LG के आदेश पर भड़के केजरीवाल, कहा- यह सरकार का गला घोंट देगा
दिल्ली सरकार के तहत आने वाले विभागों में सलाहकारों की नियुक्ति को लेकर जारी आदेश पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के बीच तकरार छिड़ गई है।
06 Jul 2023
मणिपुरमणिपुर: इंफाल में महिला की स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या
मणिपुर में 2 महीने से जारी जातीय हिंसा के बीच गुरुवार को पश्चिम इंफाल जिले में एक महिला की स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
06 Jul 2023
दिल्ली पुलिसदिल्ली: सराय रोहिल्ला में बेटी के पूर्व प्रेमी ने महिला की गोली मारकर हत्या की, फरार
दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला पूनम की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी का नाम अंकित कौशिक बताया जा रहा है।
06 Jul 2023
मध्य प्रदेशपेशाब कांड: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित आदिवासी मजदूर के पैर, माफी मांगी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित मजदूर से मुलाकात की।
06 Jul 2023
दिल्ली पुलिसदिल्ली: 12 से अधिक मामलों में फरार कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 से अधिक मामलों में फरार कॉन्ट्रैक्ट किलर कामिल को रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल मिली है।
06 Jul 2023
जलवायु परिवर्तनतापमान बढ़ने से गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा असर, 2050 तक 10 प्रतिशत कम होगी पैदावार
जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे-वैसे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ेगा। एक अध्ययन के मुताबिक, देश में गेहूं की पैदावार 2040 तक 5 प्रतिशत और 2050 तक 10 प्रतिशत घट सकती है।
05 Jul 2023
दिल्लीदिल्ली: तहसीन पूनावाला की 15 साल पुरानी कार घर से उठा ले गया प्रशासन, देखें वीडियो
बिग बॉस में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके तहसीन पूनावाला की 15 साल पुरानी कार दिल्ली परिवहन विभाग के कर्मचारी उनके घर से उठा ले गए।
05 Jul 2023
उत्तराखंडउत्तराखंड: देहरादून में एक ही बारिश से नदी बनी नई सड़क, पानी में आधे डूबे वाहन
बारिश के बाद पहाड़ों पर बिगड़ी स्थिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रिस्पना पुल के पास का एक वीडियो सामने आया है।
05 Jul 2023
दिल्लीसब्जियों की कीमत ने फीका किया खाने का स्वाद, टमाटर 150 तो मिर्च 400 रुपये किलोग्राम
सब्जियों के दामों में बेहताशा वृद्धि से लोग परेशान हैं। देशभर के बाजारों में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिये से लेकर अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान पर हैं।
05 Jul 2023
झारखंडतबरेज अंसारी लिंचिंग: कोर्ट ने सभी दोषियों को सुनाई 10 साल जेल की सजा
झारखंड की सरायकेला कोर्ट ने 2019 के तबरेज अंसारी हत्याकांड में सभी 10 दोषियों को 10-10 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 15,000-15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
05 Jul 2023
ओडिशाओडिशा: गरीबी से परेशान मां ने 8 महीने की बच्ची को 800 रुपये में बेचा
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक महिला ने गरीबी और दूसरी बेटी के पैदा होने से दुखी होकर उसका सौदा महज 800 रुपये में कर दिया। घटना जिले के खूंटा पुलिस सीमा के महुलिया गांव की बताई जा रही है।
05 Jul 2023
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: आदिवासी पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, बरामदा तोड़ा
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर बुधवार को बुलडोजर चलाया गया। आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
05 Jul 2023
नरेंद्र मोदीडिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, जानें इससे जुड़ी खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक को मंजूरी मिल गई। सरकार इसे अगले हफ्ते शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में पेश कर सकती है।
05 Jul 2023
दिल्लीदिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच झगड़ा, गोलियां चलीं
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स गोलीबारी करते दिख रहा है।
05 Jul 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
05 Jul 2023
दिल्लीदिल्ली: पत्नी को पोर्नस्टार जैसे कपड़े पहनने को मजबूर करता था पोर्न का आदी पति, गिरफ्तार
दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति अपनी 30 वर्षीय पत्नी को जबरन पोर्न फिल्में दिखाता था और उसको पोर्नस्टार जैसे कपड़े पहनने को मजबूर करता था।
05 Jul 2023
समान नागरिक संहिताUCC से प्रभावित नहीं होंगे आदिवासी समुदायों के अधिकार और रीति-रिवाज- केंद्रीय मंत्री बघेल
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के अधिकार और रीति-रिवाज प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) से प्रभावित नहीं होंगे।
05 Jul 2023
सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत, 19 जुलाई को अगली सुनवाई
गुजरात दंगे से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दी। मामले की अगली सुनवाई अब 19 जुलाई को होगी।
05 Jul 2023
दिल्लीदिल्ली: बारिश की वजह से जनकपुरी में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, बाल-बाल बचे लोग
बारिश की वजह से दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क का एक बड़ा हिस्सा बुधवार सुबह 7ः45 बजे धंस गया। हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग बाल-बाल बचे।
05 Jul 2023
मणिपुरमणिपुर: भारत की जीत के बाद फुटबॉलर जैक्सन सिंह ने मैतेई समुदाय का झंडा लपेटा, विवाद
मणिपुर हिंसा के बीच भारतीय फुटबॉलर जैक्सन सिंह ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
05 Jul 2023
तमिलनाडुतमिलनाडु: सबूत के तौर पर पेश किया जाने वाला गांजा चूहे खा गए, 2 आरोपी बरी
तमिलनाडु के चेन्नई में गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट से उस समय राहत मिल गई, जब पुलिस उनसे बरामद मादक पदार्थ को सबूत के तौर पर पेश नहीं कर सकी।
05 Jul 2023
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: राजौरी में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
05 Jul 2023
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी कार्रवाई होगी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
04 Jul 2023
लालू प्रसाद यादवनौकरी के बदले जमीन मामला: CBI चार्जशीट में लालू और तेजस्वी यादव पर क्या आरोप हैं?
नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में सोमवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दायर की।
04 Jul 2023
नागरिक उड्डयन महानिदेशालयगर्मियों में स्पाइसजेट की उड़ानों ने छुड़ाए यात्रियों के पसीने, सबसे अधिक लेट रहीं
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि व्यस्त गर्मियों के सीजन में स्पाइसजेट की केवल 61 प्रतिशत उड़ानें समय पर रवाना हुईं, जबकि अन्य एयरलाइन इस मामले में काफी हद तक सही रहीं।
04 Jul 2023
शंघाई सहयोग संगठनSCO सम्मेलन: पाकिस्तान-चीन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी बोले- आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
04 Jul 2023
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: धुले में 2 वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक, 12 की मौत
महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को एक ट्रक 2 वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुस गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 28 लोग घायल हुए हैं।
04 Jul 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मनचले युवक से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 12वीं की छात्रा ने मनचले युवक से तंग आकर अपनी पढ़ाई छोड़ दी। छात्रा ने अपनी पीड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) को बताई है।
04 Jul 2023
अनिल अंबानीFEMA मामले में अनिल अंबानी के बाद उनकी पत्नी टीना से भी की ED ने पूछताछ
विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुईं और अपने बयान दर्ज कराए।
04 Jul 2023
सुप्रीम कोर्टदिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से उपराज्यपाल को झटका, DERC अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर अस्थायी रोक लगाई
दिल्ली विद्युत निमायक आयोग (DERC) के अध्यक्ष की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को थोड़ी राहत मिली है।
04 Jul 2023
मणिपुरमिजोरम के मुख्यमंत्री ने की मणिपुर में शांति की अपील, पूछा- आखिर कब रुकेगी हिंसा
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट कर अपनी बात कही।
04 Jul 2023
कनाडाखालिस्तान समर्थकों की रैली पर भारत ने कनाडा के राजदूत को तलब किया, चिंता जताई
कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने ऐलान किया है कि वो 8 जुलाई को ओटावा में भारतीय उच्चायोग और टोरंटो-वैंकूवर में वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है।