Page Loader
जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
जम्मू-कश्मीर में BSF जवान ने खुदकुशी की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

लेखन गजेंद्र
Jul 06, 2023
02:49 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली चिलयारी में सीमा चौकी पर मारी। BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आत्महत्या

कुछ महीने पहले पुलवामा में CRPF जवान ने की थी आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर में एक जवान की आत्महत्या का मामला कुछ महीने पहले मई में भी सामने आया था। तब पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान योगेश अशोक बिरहाडे ने खुद को गोली मारी थी। योगेश महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने GIC अवंतीपोरा में अपनी सर्विस राइफल से गोली चलाई थी। घटना के समय योगेश संतरी की ड्यूटी पर थे। इससे पहले फरवरी में राजौरी में एक अन्य CRPF जवान ने खुद को गोली मारी थी।