अगली खबर
ओडिशा: गरीबी से परेशान मां ने 8 महीने की बच्ची को 800 रुपये में बेचा
लेखन
गजेंद्र
Jul 05, 2023
04:41 pm
क्या है खबर?
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक महिला ने गरीबी और दूसरी बेटी के पैदा होने से दुखी होकर उसका सौदा महज 800 रुपये में कर दिया। घटना जिले के खूंटा पुलिस सीमा के महुलिया गांव की बताई जा रही है।
बेटी को बेचने की खबर जब महिला के पति को लगी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है और मामले में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सौदा
बच्चा खरीदने वाली दंपति और बिचौलिया गिरफ्तार
आजतक के मुताबिक, महिला ने 8 महीने पहले दूसरी बेटी को जन्म दिया था और वह इससे खुश नहीं थी। उसने इस मामले की चर्चा माही मुर्मू नाम के शख्स से की, जिसने बच्ची को 800 रुपये में खरीदने के लिए दंपति से बात की।
जिस वक्त सौदा किया गया था, उस समय महिला का पति काम के सिलसिले में तमिलनाडु में था। पुलिस ने बच्ची खरीदने वाली दंपति और बिचौलिये माही को गिरफ्तार किया है।