देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'मियां' व्यापारियों ने बढ़ाए सब्जियों के दाम; ओवैसी ने कसा तंज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक विवादित बयान इन दिनों खूब चर्चाओं में है। उन्होंने राज्य में सब्जियों की बढ़ती कीमतों के लिए मुस्लिम विक्रेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न
उत्तर भारत में इन दिनों बारिश में भारी तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विक्रम साराभाई: भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, जिन्होंने डाली थी ISRO की नींव
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को चांद मिशन चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
प्रधानमंत्री मोदी के एनिमेशन वीडियो में पाकिस्तान-चीन के हिस्से में दिखाई गई भारत की जमीन, विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एनिमेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मोदी को वैश्विक नेता के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन इसमें दिखाए गए भारत के नक्शे पर विवाद खड़ा हो गया है।
उत्तराखंड: पुल बहने पर नदी पार करने के लिए ग्रामीणों ने की ये 'JCB जुगाड़'
उत्तराखंड के चमोली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुल टूटने के बाद लोगों को JCB मशीन के सहारे नदी पार कराई जा रही है।
उत्तराखंड: हरिद्वार में नदी के बहाव में फंसे 2 कांवड़िये, बचाया गया; देखें वीडियो
उत्तराखंड में हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की खबरें लगातार आ रही हैं। गुरुवार देर रात हरिद्वार में नदी के बहाव में 2 कांवड़िये फंस गए, जिनको रात में ही बचाव अभियान चलाकर बचाया गया।
भोपाल सामूहिक आत्महत्या: ऑनलाइन कंपनी के कर्ज में फंसा था परिवार, साइबर पुलिस से नहीं मिली मदद
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक परिवार के सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट सामने आया है, जो परिवार के मुखिया ने खुदकुशी से पहले लिखा था।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक हफ्ते में दूसरे चीते ने तोड़ा दम, कुल 8 की मौत
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की मौत थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को एक और नर चीते सूरज ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले मंगलवार को ही एक नर चीते तेजस की मौत हुई थी।
#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती में कथित घोटाले का पूरा विवाद क्या है?
मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को छात्रों ने कई शहरों में प्रदर्शन करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
सिक्किम: भूस्खलन से नाथू ला दर्रा समेत कई जगह से संपर्क टूटा, बहाल करने की कोशिश
लगातार हो रही बारिश के कारण सिक्किम के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इससे प्रमुख मार्गों पर मलबा जमा होने के कारण उनसे संपर्क टूट गया है।
महाराष्ट्र: ठाणे में सड़क दुर्घटना में वैन चालक और 800 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में हुई एक सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन और टेम्पो की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक प्रकाश डुकरे और टेम्पो में लदी 800 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई।
केंद्र सरकार सस्ती दर पर टमाटर उपलब्ध करा रही, दिल्ली-NCR में बिक्री शुरू
केंद्र सरकार आज से कई शहरों में आम लोगों को कम दामों में टमाटर उपलब्ध करा रही है। दिल्ली-NCR, लखनऊ और पटना सहित चुनिंदा बड़े शहरों में सस्ते रेट पर टमाटर की बिक्री शुरू की जाएगी।
कानपुर: लापता बेटी को ढूंढने के बहाने दरोगा ने पिता के खर्च पर निपटाए अपने काम
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी लापता बेटी को ढूंढने के बहाने दरोगा ने उनके 20,000 रुपये खर्च करा दिए।
#NewsBytesExplainer: भारत के सपनों को साइकिल से अंतरिक्ष तक कैसे ले गया ISRO? जानें पूरी कहानी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। ISRO ने आज दोपहर 2:35 बजे भारत के चांद मिशन चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को ये चांद की सतह पर उतरेगा।
उत्तर भारत में बारिश के कारण लगभग 150 की मौत, हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। यहां मानसून की शुरुआत के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 150 लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
चंद्रयान-3 लॉन्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, बोले- सुनहरे अक्षरों में अंकित होगी तारीख
शुक्रवार को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि इससे भारत के सपने और आशा आगे बढ़ेंगे।
अमेरिका की सीनेट समिति ने अरुणाचल को बताया भारत का अभिन्न अंग, चीन की आलोचना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के एक महीने के अंदर अमेरिका की सीनेट कमेटी ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है।
दिल्ली में बाढ़: सुप्रीम कोर्ट के पास पानी भरा, राजघाट डूबा; कम हुआ यमुना का जलस्तर
दिल्ली में बाढ़ का खतरा कम हुआ है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। यमुना नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया; UPI पर हुआ समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
दिल्ली में बाढ़: यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, कई अहम इलाके डूबे; स्कूल-कॉलेज बंद
दिल्ली में बाढ़ से स्थिति खराब है और अभी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही। यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़कर 208.66 मीटर पहुंच गया है।
#NewsBytesExplainer: क्या है जन विश्वास विधेयक, जिससे बदल जाएंगे 42 कानून?
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दे दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साल 22 दिसंबर को इसे लोकसभा में पेश किया था। बाद में इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था।
मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल, कहा- सीमा वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा हमला होगा
मुंबई यातायात पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें कहा गया कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं आई तो भारत में 26/11 जैसा हमला होगा।
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान, स्कूल और यात्री बसों में लगेगा GPS और पैनिक बटन
छत्तीसगढ़ की स्कूल और यात्री बसों को सुरक्षित बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने सभी वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) और पैनिक बटन लगाने का फैसला किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी।
प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे, बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। उनका ओरली हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने स्वागत किया
महंगाई कम करने के लिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार- रिपोर्ट
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, सरकार गैर-बासमती चावल की अधिकांश किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंंध लगाने पर विचार कर रही है।
फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान और पनडुब्बी खरीदने के प्रस्ताव को शीर्ष परिषद से मंजूरी मिली
भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और 3 स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां खरीदने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी मिल गई।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किया 3 हाई कोर्ट जजों का तबादला, नहीं स्वीकार किया अनुरोध
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाई कोर्ट के 3 जजों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश की है।
दिल्ली: बाढ़ के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनों की गति धीमी की गई
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ जैसी स्थिति को देखते यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। हालांकि, स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य जारी, अब तक 90 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। राज्य में अभी भी 900 से ज्यादा पेयजल परियोजनाएं ठप हैं, जबकि करीब 2,000 सड़कें अभी भी बाधित हैं।
ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को गौर सिटी में स्थित गैलेक्सी प्लाजा में आग लग गई। हादसे के बाद लोग जान बचाने के लिए तीसरी और पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूद गए।
उत्तराखंड: कोटद्वार में अवैध खनन से कमजोर हुआ पुल नदी के बहाव से ढहा, यातायात प्रभावित
उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बीच खबर आई है कि कोटद्वार में मालन नदी पर बने मोटा ढांक पुल का एक हिस्सा गुरुवार को पानी के तेज बहाव के कारण ढह गया। इसका वीडियो भी आया है।
दिल्ली: बाढ़ के कारण 4 सीमाओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
दिल्ली में बाढ़ के कारण दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 4 सीमाओं से भारी वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।
दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया निगमबोध घाट, अस्थियों के लिए परिजन परेशान
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 208.46 मीटर पर पहुंच गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
WFI सचिव ने दिया था महिला पहलवानों के यौन शोषण में बृजभूषण का पूरा साथ- चार्जशीट
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अलावा सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की है।
#NewsBytesExplainer: बारिश से लेकर अतिक्रमण तक, दिल्ली में बाढ़ के क्या-क्या कारण हैं?
दिल्ली में बाढ़ ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। जलभराव वाले इलाकों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली: बाढ़ की वजह से पीने के पानी का संकट, 3 जलशोधन संयंत्र बंद
दिल्ली में बाढ़ के कारण 3 जलशोधन संयंत्र बंद कर दिए गए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी के 20 से अधिक इलाकों में कुछ दिन तक जल संकट रहेगा।
मध्य प्रदेश: भोपाल में कर्ज के कारण एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जान देने वालों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।
महाराष्ट्र: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की NCP नेता नवाब मलिक की जमानत याचिका
बॉम्बे हाई कोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।
आगरा: यमुना के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा, 83 गांव अलर्ट पर
लगातार हो रही बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की संभावना दिख रही है।
दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, मुख्यमंत्री आवास के पास भी जलभराव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 208.46 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 3 मीटर अधिक है।