LOADING...
दिल्ली: पत्नी को पोर्नस्टार जैसे कपड़े पहनने को मजबूर करता था पोर्न का आदी पति, गिरफ्तार
दिल्ली में पत्नी को जबरन पोर्न फिल्में दिखाने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: पत्नी को पोर्नस्टार जैसे कपड़े पहनने को मजबूर करता था पोर्न का आदी पति, गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Jul 05, 2023
02:56 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति अपनी 30 वर्षीय पत्नी को जबरन पोर्न फिल्में दिखाता था और उसको पोर्नस्टार जैसे कपड़े पहनने को मजबूर करता था। पूर्वी रोहताश नगर इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने पति और उसके परिवार पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

शर्मनाक

मारपीट करने और अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का भी आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति की शादी 2020 में हुई थी। महिला ने शिकायत में पति पर मारपीट करने और अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति को पोर्न फिल्म देखने की काफी लत है, वह इन फिल्मों जैसी चीजों को हकीकत में करने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव बनाता था और महिला को जान से मारने की धमकी भी देता था।