NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया
    अगली खबर
    डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया

    डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया

    लेखन भारत शर्मा
    May 07, 2020
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन इसके संक्रमितों और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

    अमेरिका सबसे ज्यादा इसकी चपेट में है और यहां संक्रमितों की संख्या 12.5 लाख से अधिक हो गई है।

    यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नर्सों के साथ एक बैठक के दौरान कोरोना वायरस महामारी को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया है।

    बयान

    कोरोना वायरस ने दोनों घटनाओं से ज्यादा ली लोगों की जान- ट्रंप

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस ने देश में पर्ल हार्बर और 9/11 हमलों से कहीं अधिक लोगों की जान ली है। ऐसे में यह उन हमलों से ज्यादा खतरनाक है।

    बता दें, 7 दिसंबर, 1941 को इंपीरियल जापानी नेवी ने नेवी बेस पर्ल हार्बर पर हमला कर दिया था। इसमें 2,403 लोगों की मौत हुई थीं।

    इसी तरह 11 सितंबर, 2001 को अलकायदा ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया था। जिसमें 3,000 लोगों की मौत हुई थी।

    जानकारी

    ट्रंप ने कोरोना वायरस को बताया अदृश्य दुश्मन

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस को अदृश्य दुश्मन करार देते हुए कहा कि वह दिखने वाले दुश्मनों के खिलाफ बेहतर काम करते हैं, लेकिन यह अदृश्य है। ऐसे में यह बहुत कठिन दुश्मन है। इसके बाद भी वह उसके खिलाफ अच्छा काम कर रहे हैं।

    टास्क फोर्स

    लगातार काम करेगी व्हाइट हाउस टास्क फोर्स

    ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस टास्क फोर्स ने शानदार काम किया है। यह आगे भी काम करती रहेगी और इसमें नए सदस्य शामिल किए जाएंगे। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इसे खत्म किया जाएगा। ऐसे में यह फिलहाल लोगों की मदद करता रहेगी।

    उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्कूलों को फिर से खुलते हुए देखना चाहते हैं।

    उन्होंने अन्य बीमारियों से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों से स्कूल नहीं जाने की अपील की है।

    सराहना

    राष्ट्रपति ट्रंप ने की नर्सों के कार्य की सराहना

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नर्सों द्वारा दिए गए 'साहसिक बलिदानों' की प्रशंसा की। उन्होंने खासतौर से ल्यूक एडम्स का जिक्र किया, जिन्होंने न्यूयॉर्क शहर में स्वेच्छा से काम किया।

    उन्होंने कहा कि इस कमरे में मौजूद पुरुष और महिलाएं असली हीरो हैं। ल्यूक एडम्स 11 साल से नर्स हैं। वो पेन्सिलवेनिया में रहते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों की अपील पर न्यूयॉर्क जाकर नौ दिन तक अपनी कार में रहते हुए मरीजों की देखभाल की।

    जानकारी

    लोगों की जान बचाने के लिए घर से दूर रहकर किया कार्य

    नर्स ल्यूक एडम्स ने कहा कि उन्हें अपने जीवनसाथी और अपने बच्चों से दूर रहना पड़ा। उस दौरान उन्होंने जमीन या कार में सोकर रातें गुजारीं। उन्होंने यह सब अपने फायदे या सुरक्षा के लिए बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए किया था।

    अर्थव्यवस्था

    अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आ सकती है 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट

    इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका में आर्थिक मंदी आने वाली है।

    यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर 15-20 प्रतिशत तक गिर सकती है।

    फिलहाल अमेरिका में कोरोना वायरस के नए मामलों और मौतों की संख्या में कमी आई है, जिसके चलते कई राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है।

    संक्रमण

    दुनिया और अमेरिका में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    दुनियाभर में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.20 लाख पहुंच गई है। इनमें से दो लाख 65 हजार 94 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13.03 लाख लोग उपचार के बाद ठीक हो गए।

    इसी तरह अमेरिका में कुल संख्या 12.60 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें से 74,708 की मौत हो चुकी है और 2.13 लाख लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    अमेरिका में सबसे ज्यादा (25,956) मौतें न्यूयॉर्क शहर में हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी सेना
    न्यूयॉर्क शहर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    डोनाल्ड ट्रंप

    अहमदाबाद में ट्रंप की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? भारत की खबरें
    भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रोटोकॉल तोड़ प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत भारत की खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप जिस होटल में रुकेंगे वहां क्या इंतजाम हैं और उसका किराया कितना है? भारत की खबरें
    मात्र आठ डॉलर लेकर अमेरिका पहुंचे थे माता-पिता, अब ट्रंप के डेलीगेशन में आया बेटा नरेंद्र मोदी

    अमेरिकी सेना

    अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड, 2020 में लड़ेंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप
    चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी
    पाकिस्तान की नापाक साजिश, कश्मीरी युवाओं को बहकाने के लिए कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत की खबरें
    जानें कौन हैं दुनिया हिलाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, जिन्हें किया गया गिरफ्तार लंदन

    न्यूयॉर्क शहर

    न्यूयॉर्कः मेट्रो में पैंट उतारकर क्यों सफर कर रहे हैं लोग? लंदन
    कैंसर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए वित्त मंत्री अरुण जेटली, बजट के लिए वापसी मुश्किल कैंसर
    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर भारत की खबरें
    नाइकी के एक जोड़ी जूते तीन करोड़ रुपये में हुए नीलाम, जानिए क्या है ख़ास नाइकी

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन: घर के फर्स्ट ऐड बॉक्स में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, इमरजेंसी में आएंगी काम लाइफस्टाइल
    केंद्र सरकार बोली- हमने कभी राज्यों से मजदूरों से टिकट के पैसे लेने को नहीं कहा सोनिया गांधी
    कोरोना वायरस मुक्त होने के ट्रैक से उतरा हरियाणा, अचनाक बढ़ रहे मामले हरियाणा
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों की संख्या 2.5 लाख पार, अमेरिका में सर्वाधिक 69 हजार मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025