LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को दिया क्रिसमस का तोहफा, सभी को मिलेंगे 1.6-1.6 लाख रुपये
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को 'योद्धा लाभांश' देने की घोषणा की (तस्वीर: एक्स/@WhiteHouse)

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को दिया क्रिसमस का तोहफा, सभी को मिलेंगे 1.6-1.6 लाख रुपये

लेखन गजेंद्र
Dec 18, 2025
10:53 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश के सैनिकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। वे 14 लाख से अधिक अमेरिकी सैनिकों को 1.60-1.60 लाख रुपये देंगे, जो 'योद्धा लाभांश' कहलाएगा। ट्रंप ने बुधवार रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए टेलीविजन पर कहा कि "चेक पहले ही भेजे जा रहे हैं" और क्रिसमस से पहले सैनिकों तक पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सैनिकों से ज्यादा लाभांश का हकदार कोई नहीं है।

लाभांश

सेवा और बलिदान का प्रतीक है 'योद्धा लाभांश'

राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "टैरिफ के साथ-साथ आज रात पारित एक बड़े और शानदार विधेयक के चलते, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 14.50 लाख से अधिक सैन्य कर्मियों को क्रिसमस से पहले एक विशेष लाभांश मिलेगा, जिसे हम 'योद्धा लाभांश' कहते हैं।" उन्होंने कहा, "यह लाभांश 1776 में हमारे राष्ट्र की स्थापना, सैनिकों के सेवा-बलिदान के सम्मान में दिया जा रहा है, जो प्रत्येक सैनिक के लिए 1,776 डॉलर है।"

स्थापना

जो बाइडन की आलोचना की

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 30 नवंबर, 2025 तक सक्रिय सेवा में कार्यरत सभी सदस्य जो वेतन ग्रेड 0-6 और उससे नीचे के हैं और रिजर्व कंपोनेंट सदस्य एकमुश्त "योद्धा लाभांश" भुगतान के लिए पात्र हैं। भाषण में ट्रंप ने अपनी उपलब्धियां गिनाई और पूर्ववर्ती जो बाइडन और डेमोक्रेट्स पर कुप्रबंधन और देश को विनाश के कगार पर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकी इतिहास के किसी भी प्रशासन की तुलना में अधिक सकारात्मक बदलाव लाया है।

Advertisement

श्रेय

लाभांश के लिए टैरिफ को दिया श्रेय

ट्रंप ने सैनिकों को इस लाभांश के लिए उनके द्वारा लागू किए गए व्यापक टैरिफ उपायों के साथ-साथ "बिग ब्यूटीफुल बिल" को दी है। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को उनके द्वारा हस्ताक्षर किए गए बिलों की बदौलत यह उपलब्धि देखने को मिली है, जिसका अमेरिकी सैन्य बलों से ज्यादा कोई हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अब तक सबसे खराब व्यापार समझौते किए थे और पूरी दुनिया मजाक उड़ा रही थी, लेकिन अब कोई नहीं हंस रहा।

Advertisement