NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / काबुल हवाई अड्डे के बाहर उमड़ी भीड़, अमेरिकी सेना ने दागे आंसू गैस के गोले
    अगली खबर
    काबुल हवाई अड्डे के बाहर उमड़ी भीड़, अमेरिकी सेना ने दागे आंसू गैस के गोले
    काबुल हवाई अड्डे पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी सेना ने दागे आंसू गैस के गोले।

    काबुल हवाई अड्डे के बाहर उमड़ी भीड़, अमेरिकी सेना ने दागे आंसू गैस के गोले

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 21, 2021
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद से वहां के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं।

    तालिबानियों के पुराने अनुभवों के कारण लोग अपना सबकुछ छोड़कर देश से जाने के लिए तैयार हैं। काबुल हवाई अड्डे के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी है।

    शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोगों ने हवाई अड्डे में प्रवेश का प्रयास किया। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी सेना को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

    पृष्ठभूमि

    तालिबान ने 15 अगस्त को किया था अफगानिस्तान पर कब्जा

    बता दें कि तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करते हुए देश में नया शासन लागू करने की घोषणा की थी। उसके बाद से वहां के लोग देश छोड़कर जाने के लिए दौड़ रहे हैं।

    हालात यह रहे कि 15 अगस्त को ही हजारों की संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट पर जमा हो गए।

    इतना ही नहीं लोगों चलते विमान के टायरों पर लटक गए। ऐसे में ऊंचाई से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

    फायरिंग

    लोगों को रनवे से हटाने के लिए सेना को करनी पड़ी थी फायरिंग

    16 अगस्त को देश छोड़ने के लिए हजारों की संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट के रवने पर पहुंच गए थे।

    उस दौरान लोगों ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ वहां के नागरिकों को लेकर जा रहे विमान को घेर लिया था। लोग जबरन विमान में सवार होने का प्रयास कर रहे थे।

    उस दौरान अमेरिकी सेना को लोगों को रवने से हटाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

    बच्चे

    महिलाओं ने कंटीले तारों के ऊपर से फेंके अपने बच्चे

    काबुल में शुक्रवार को बड़ा मार्मिक दृश्य सामने आया था। हवाई अड्डे के बाहर जमा हुई महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कंटीले तारों के ऊपर से ही अपने बच्चों को फेंक रही थी। उस दौरान कई बच्चे उन तारों में फंसकर घायल हो गए थे।

    महिलाएं अमेरिकी सैनिकों से अपने बच्चों को वहां से निकलने के लिए उन्हें भी हवाई अड्डे में प्रवेश देने की गुहार लगा रही थी, लेकिन सैनिकों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

    अफवाह

    शुक्रवार रात को अफवाह के कारण हवाई अड्डे पर उमड़ी भीड़

    इंडिया टुडे के अनुसार, शुक्रवार को काबुल में अफवाह फैल गई कि अमेरिका हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी लोगों को वहां से ले जाने वाला है।

    इसके बाद हवाई अड्डे के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग हवाई अड्डे की दीवार पर लगे कंटीले तारों के ऊपर से अंदर जाने का प्रयास करने लगे।

    ऐसे में अमेरिकी सैनिकों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस गैस के गोले भी दागने पड़े।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें आंसू गैस दागे जाने का वीडियो

    د کابل په نړیوال هوایي ډګر کې امریکايي ځواکونو د خلکو د خورولو لپاره اوښکې بهونکی ګاز کارولی. سره لدې چې امریکا د خلکو غوښتي چې د لازمو اسنادو لرونکو کسان د افغانستان نه باسي، خو ګڼ شمیر خلک چې هیڅ ډول سند نلري په هوایي ډګر کې راټول شوي او نظم یې ګډوډ کړی. voasocial # voapasht # pic.twitter.com/xM8db312XH

    — VOA Pashto امریکا غږ (@VOAPashto) August 20, 2021

    प्रयास

    लगातार हवाई अड्डे में प्रवेश का प्रयास कर रहे हैं अफगानी नागरिक

    काबुल हवाई अड्डे के बाहर की स्थिति को लेकर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है लोग दीवार के बाहर जमा हैं और जैसे-तैसे कर हवाई अड्डे में प्रवेश का प्रयास कर रहे हैं। लोग मानव सीढ़ी बनाकर भी दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

    इसी तरह अधिकर लोग अमेरिकी औ ब्रिटिश सैनिकों से हवाई अड्डे में प्रवेश देने की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि सभी देश अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    काबुल
    अमेरिकी सेना

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    अफगानिस्तान

    अफगान हिंदुओं और सिखों को शरण देने को तैयार सरकार, भारत आने में मदद करेगी भारत सरकार
    अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के फैसले के साथ पूरी तरह से खड़ा हूं- अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका
    हिंदू पुजारी ने किया काबुल छोड़ने से इनकार, कहा- तालिबानियों से मिली मौत को सेवा समझूंगा तालिबान
    अमेरिकी विमान में बैठकर अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब रहे 640 अफगानी नागरिक अमेरिका

    तालिबान

    क्रिकेट को पसंद और सपोर्ट करता है तालिबान, उनसे नहीं होगा कोई खतरा- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट समाचार
    तालिबान की सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने, महिलाओं से सरकार में शामिल होने की अपील अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह का बड़ा बयान, कहा- तालिबान के आगे कभी नहीं झुकूंगा भारत की खबरें
    अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान के पाकिस्तान से कैसे संबंध रहे हैं? भारत की खबरें

    काबुल

    बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ले रहे पाकिस्तानी आतंकी अफगानिस्तान
    9/11 आतंकी हमले की बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास में विस्फोट अफगानिस्तान
    पाकिस्तान: दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार, आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाए जाने का डर चीन समाचार
    वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट: फिनलैंड फिर बना सबसे खुशहाल देश, 144वें स्थान पर भारत भारत की खबरें

    अमेरिकी सेना

    अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड, 2020 में लड़ेंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप
    चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी
    पाकिस्तान की नापाक साजिश, कश्मीरी युवाओं को बहकाने के लिए कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत की खबरें
    जानें कौन हैं दुनिया हिलाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, जिन्हें किया गया गिरफ्तार लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025