दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
कनाडा: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के साथी सिमरनजीत के घर पर चली गोलियां
कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गुरुवार रात को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के साथी सिमरनजीत सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई।
अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, इस साल में चौथा मामला
अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर है। ये घटना ओहियो के सिनसिनाटी की है और मृतक छात्र की पहचान श्रेयस रेड्डी के रूप में हुई है। वो लिंडर स्कूल ऑफ बिजनस में पढ़ाई करता था।
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पर लंदन में मुकदमा शुरू, जानें मामला
स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ लंदन में गुरुवार को एक मुकदमा शुरू हुआ। उनके खिलाफ ये मुकदमा एक विरोध-प्रदर्शन को लेकर है।
अमेरिका: सिनसिनाटी में भारतीय छात्र का शव मिला, एक हफ्ते में चौथे भारतीय की मौत
अमेरिका में ओहियो राज्य के सिनसिनाटी शहर से एक दुखद खबर आई है। यहां एक भारतीय छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्र की पूरी जानकारी सामने नहीं आई।
अमेरिका: H-1B समेत 3 अहम वीजाओं के शुल्क में वृद्धि, भारतीय होंगे प्रभावित
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव सिर पर हैं और उससे पहले देश की ओर से प्रदान की जाने वाली विभिन्न श्रेणी की वीजा सेवाओं के शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है।
भारत को प्रीडेटर ड्रोन मिलने की राह में बड़ी कामयाबी, अमेरिकी कांग्रेस ने दी मंजूरी
अमेरिकी कांग्रेस ने भारत को 31 प्रीडेटर ड्रोन बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी अमेरिका के विदेश विभाग ने दी। उन्होंने ड्रोन के निर्माता जनरल एटॉमिक्स (GE) को इस बारे में सूचित किया है।
अमेरिका ने H-1B वीजा की आवेदन प्रक्रिया में किया बदलाव, नवीनीकरण हुआ आसान
अमेरिका ने H-1B वीजा की आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब पंजीकरण के समय 10 डॉलर शुल्क के साथ हर आवेदक को वैध पासपोर्ट या वैध यात्रा दस्तावेज की जानकारी प्रदान करनी होगी।
मालदीव: क्या भारत विरोधी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कुर्सी जाएगी? जानें महाभियोग का गणित
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भारत विरोधी रुख भारी पड़ रहा है और अब उनकी सरकार पर खतरे की तलवार लटक रही है।
पाकिस्तान: इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में 14 साल की जेल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की तोशाखाना मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
मालदीव: पिछली सरकार में नियुक्त अभियोजक जनरल पर दिनदहाड़े हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
मालदीव में राजनीतिक संकट के बीच अभियोजक जनरल हुसैन शमीम को राजधानी माले में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
#NewsBytesExplainer: क्या है साइफर मामला, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिली सजा?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को मंगलवार को इस्लामाबाद की एक विशेष कोर्ट ने साइफर मामले में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई।
पाकिस्तान: साइफर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 10 साल जेल की सजा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को साइफर मामले में दोषी करार दिया है।
अमेरिका: न्यूयॉर्क में मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, उपद्रवियों ने तोड़ी थी
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के क्विंस काउंटी में हिंदू मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सदस्य जेनिफर राजकुमार मौजूद रहीं।
अमेरिका: पर्ड्यू विश्वविद्यालय से लापता भारतीय छात्र का शव मिला, 1 हफ्ते में तीसरी मौत
अमेरिका में इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से लापता भारतीय छात्र नील आचार्य के मौत की पुष्टि हो गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय ने उसका शव मिलने की जानकारी दी।
भारत विरोध के कारण मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी पर खतरा, महाभियोग लाएगा विपक्ष
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत विरोधी रुख के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने को तैयार है।
अमेरिका: जॉर्जिया में बेघर व्यक्ति ने भारतीय छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या की
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक बेघर व्यक्ति ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।
ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी करने के 4 दोषियों को फांसी दी
ईरान ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के 4 दोषियों को सोमवार तड़के सुबह फांसी दे दी। देश की न्यायिक वेबसाइट मीजान ऑनलाइन ने यह जानकारी दी है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत से भड़के राष्ट्रपति बाइडन, कहा- हमलों का जवाब दिया जाएगा
सीरियाई सीमा के पास पूर्वोत्तर जॉर्डन में अमेरिका की सैन्य चौकी पर रातभर हुए ड्रोन हमलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इन हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा।
यूरोपीय देशों ने UN एजेंसी की फंडिग पर लगाई रोक, हमास की मदद करने का आरोप
इजरायल-हमास युद्ध के बीच 6 यूरोपीय देशों ने फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) की एजेंसी के लिए फंडिंग रोक दी है।
#NewsBytesExplainer: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में नरसंहार मामले की सुनवाई और इजरायल को दिए आदेश के क्या मायने?
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के जनसंहार के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई की।
रूस से बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटेन में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है अमेरिका- रिपोर्ट
रूस से तनातनी के बीच अमेरिका बड़ा कदम उठा सकता है। वह ब्रिटेन में अपने परमाणु हथियार तैनात कर सकता है। अखबार द टेलीग्राफ ने पेंटागन से जुटाए खुफिया दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप को यौन उत्पीड़न मामले में देना होगा 688 करोड़ रुपये का हर्जाना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिका ने बोइंग 737 विमानों का उत्पादन बढ़ाने पर रोक लगाई, भारतीय एयरलाइंस पर पडे़गा असर
अमेरिका के एक फैसले ने भारतीय एयरलाइंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरअसल, अमेरिका के विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बोइंग के 737 मैक्स विमान के उत्पादन में वृद्धि और विनिर्माण पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं।
अमेरिका: पहली बार नाइट्रोजन गैस से दिया गया मृत्युदंड, जानें कैसे काम करता है ये तरीका
अमेरिका में पहली बार किसी दोषी को फांसी देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया गया है।
#NewsBytesExplainer: सऊदी अरब ने शराब पर क्यों लगाया था प्रतिबंध और अब क्यों हटा रहा है?
सऊदी अरब ने एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। करीब 70 सालों बाद सऊदी में पहली शराब की दुकान खुलने जा रही है।
घाना से लूटी गई शाही कलाकृतियां वापस लौटाएगा ब्रिटेन, दोनों देशों में ऐतहासिक समझौता
ब्रिटेन और घाना में एक ऐतिहासिक ऋण समझौता हुआ है। इसके तहत ब्रिटेन के संग्रहालय शताब्दियों पहले घाना से लूटे गए सोने के सिक्कों, आभूषणों और कीमती कलाकृतियों को वापस लौटाएंगे।
कनाडा ने भारत पर लगाया चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप, स्वतंत्र आयोग करेगा जांच
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद थमता नहीं दिख रहा है। कनाडा का मानना है कि भारत ने उसके आम चुनावों में हस्तक्षेप किया था।
अमेरिका: फ्रीज में इंसान का सिर और शरीर के अन्य टुकड़े मिले, महिला गिरफ्तार
अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर में एक अपार्टमेंट के अंदर पुलिस को फ्रीज में इंसान का कटा सिर और शरीर के अन्य टुकड़े मिले।
यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत
यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का IL-76 सैन्य परिवहन विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने जीता न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव, निक्की हेली को बड़ा झटका
रिपब्लिकन पार्टी में 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया जारी है।
#NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की संभावना क्यों जताई जा रही?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में 2 बार महाभियोग का सामना किया। उन पर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में धांधली सहित कई आरोप भी लगे हैं।
#NewsBytesExplainer: यूक्रेन युद्ध में कैसे सैनिकों के लिए बड़ी समस्या बने चूहे?
रूस और यूक्रेन के बीच 23 महीनों से युद्ध जारी है। इसी बीच चूहों से होने वाला संक्रमण यहां एक नई समस्या बन गया है और इससे सैनिक तेजी से बीमार पड़ रहे हैं, जो प्रथम विश्व युद्ध की याद दिला रहा है।
इजरायली ने तेज किए दक्षिणी गाजा में हमले, पिछले 24 घंटे में 65 की मौत
इजरायल-हमास युद्ध के कारण पूरी गाजा पट्टी में तबाही मची हुई है। इजरायली सेना की दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में देर रात तक चली सैन्य कार्रवाई में कम से कम 65 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
एलन मस्क बोले- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को मिलनी चाहिए स्थायी सीट
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
अमेरिका: शिकागो के पास 3 जगह गोलीबारी कर 8 की हत्या, हमलावर ने भी खुदकुशी की
अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के शिकागो के उपनगर में 3 जगह पर गोलीबारी कर एक बंदूकधारी ने 8 लोगों की हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली।
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में सेनाओं से संबंधित 3 विश्वविद्यालयों को बंद किया गया, जानें कारण
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेनाओं से संबद्ध 3 विश्वविद्यालयों पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को इन्हें बंद कर दिया गया।
राम मंदिर उद्घाटन: अमेरिका से लेकर फ्रांस तक, दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न
अयोध्या में आज सोमवार को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके लिए पूरे देश में उत्साह है।
गाजा में मरने वालों की संख्या 25,000 पार, इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला
7 अक्टूबर से जारी इजरायल-हमास युद्ध से गाजा पट्टी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 25,105 पर पहुंच गया है, जिनमें 9,600 बच्चे भी शामिल हैं।
#NewsBytesExplainer: इस साल दुनिया की करीब आधी आबादी करेगी मतदान, किन-किन देशों में होंगे चुनाव?
लोकतांत्रिक देशों के लिए साल 2024 काफी अहम साबित होने वाला है। इस साल दुनिया के कम से कम 55 देशों में चुनाव होना है। इनमें अमेरिका, भारत, रूस, पाकिस्तान, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं।
इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला, कई सैनिक घायल
मध्य-पूर्व में जारी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इराक में अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है, जिसमें अमेरिका के कई सैनिक घायल हो गए हैं। इराकी सेना के भी कम से कम एक सैनिक के घायल होने की खबर है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी है।