NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत
    अगली खबर
    यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत
    रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

    यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Jan 24, 2024
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का IL-76 सैन्य परिवहन विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    रूस की ओर से कहा गया कि विमान यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में पकड़े गए 65 यूक्रेनी सैनिक थे, जिन्हें बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।

    इसके अलावा विमान में चालक दल के 6 सदस्य और 3 सुरक्षा कर्मी सवार थे। दुर्घटना में सभी की मौत हो गई।

    हादसा

    हादसे से पहले जारी किया गया था मिसाइल हमले का अलर्ट 

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे से पहले बेलगोरोड में एक मिसाइल अलर्ट जारी कर निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था। हालांकि, लगभग आधे घंटे बाद क्षेत्र प्रमुख ने खतरे के संकेत को रद्द कर दिया।

    कीव पोस्ट के मुताबिक, बेलगोरोड क्षेत्र के प्रमुख व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने एक टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में कहा कि घटना कोरोचनस्की जिले में हुई और एक जांच टीम और आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के कर्मचारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

    जांच

    सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

    घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें विमान आसमान से गिरता नजर आ रहा है। जमीन पर गिरते ही आग का एक बड़ा गोला दिख रहा है।

    रूस का IL-76 एक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को साथ ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    इसमें 5 लोगों का सामान्य दल होता है और यह 90 यात्रियों तक को ले जाने में सक्षम है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें दुर्घटना का वीडियो

    Russian Il-76 crashed in Belgorod region 🇷🇺

    Every time their plane falls down, it is a lose-lose situation for Russia, no matter how it explains it. Russia lied about friendly fire the last time since it’s a matter of time when their pilots refuse to fly near the border, but I… pic.twitter.com/wrMf2vm7aI

    — Victoria (@victoriaslog) January 24, 2024

    युद्ध

    बेलगोरोड में पहले भी हो चुके हैं हमले

    रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर हाल के महीनों में कई हमले हो चुके हैं।

    पिछले दिनों यूक्रेन की ओर से लगातार हमले हुए, जिसमें दिसंबर में मिसाइल हमला भी किया गया। इस दौरान करीब 25 लोग मारे गए थे।

    बता दें कि यूक्रेन युद्ध में अब तक 5 लाख लोगों के हताहत होने की खबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    रूस समाचार

    सऊदी अरब में यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल हुए NSA अजित डोभाल, जानें क्या कहा अजित डोभाल
    रूस ने लॉन्च किया चांद मिशन लूना-25, चंद्रयान-3 से पहले होगी लैंडिंग अंतरिक्ष अभियान
    #NewsBytesExplainer: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्टापलट कैसे हुआ और अभी क्या स्थिति है? अफ्रीका
    रूस का लूना-25 मिशन चांद के प्री-ऑर्बिट लैंडिंग में प्रवेश करने में हुआ विफल अंतरिक्ष अभियान

    यूक्रेन

    रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत यूक्रेन युद्ध
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को मिलेगा MBBS की डिग्री हासिल करने का एक मौका MBBS डिग्री
    यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता  यूक्रेन संकट

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा वोलोडिमीर जेलेंस्की
    रूस: यूक्रेन युद्ध से संबंधित लेख न हटाने पर विकिपीडिया पर लगाया गया जुर्माना रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में यूक्रेन युद्ध समेत क्या-क्या खुफिया जानकारी लीक हुईं और ये किसने लीक कीं?  पेंटागन
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025