Page Loader
एलन मस्क बोले- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को मिलनी चाहिए स्थायी सीट
एलन मस्क ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया

एलन मस्क बोले- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को मिलनी चाहिए स्थायी सीट

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2024
10:38 am

क्या है खबर?

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'किसी समय पर संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन की आवश्यकता है। समस्या यह है कि जिनके पास अधिक शक्ति है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते। सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट न मिलना बेतुका है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से स्थायी सीट मिलनी चाहिए।'

समर्थन

कैसे उठा मुद्दा?

21 जनवरी के संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक ट्वीट पर एलन मस्क ने यह टिप्पणी की। गुटारेस ने एक्स पर लिखा था, 'कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि अफ्रीका के पास अभी भी सुरक्षा परिषद में एक भी स्थायी सदस्य नहीं है? संस्थानों को आज की दुनिया को प्रतिबिंबित करना चाहिए, न कि 80 साल पहले की। सितंबर का शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन सुधारों पर विचार करने और विश्वास के पुनर्निर्माण का अवसर होगा।'

सदस्य

अभी UNSC की क्या स्थिति है?

UNSC संयुक्त राष्ट्र की सबसे जरूरी इकाइयों में से एक है। इसका गठन 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। वर्तमान में UNSC के 5 स्थायी सदस्य हैं, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल हैं। भारत अस्थायी सदस्य है। पहले UNSC में स्थायी और अस्थायी मिलाकर 11 सदस्य थे, जिसे 1965 में 15 किया गया। स्थायी सदस्यों के अलावा 10 अन्य देशों को 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाता है।