NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: सिनसिनाटी में भारतीय छात्र का शव मिला, एक हफ्ते में चौथे भारतीय की मौत
    अगली खबर
    अमेरिका: सिनसिनाटी में भारतीय छात्र का शव मिला, एक हफ्ते में चौथे भारतीय की मौत
    अमेरिका के सिनसिनाटी में भारतीय छात्र का शव मिला (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    अमेरिका: सिनसिनाटी में भारतीय छात्र का शव मिला, एक हफ्ते में चौथे भारतीय की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Feb 01, 2024
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में ओहियो राज्य के सिनसिनाटी शहर से एक दुखद खबर आई है। यहां एक भारतीय छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्र की पूरी जानकारी सामने नहीं आई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस छात्र के विषय में जानकारी जुटा रही है। वह किस विश्वविद्यालय में पढ़ता था और उसकी मौत कैसे हुई, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    छात्र के दोस्तों और उसके परिजनों से संपर्क की कोशिश जारी है।

    मौत

    1 हफ्ते में चौथे भारतीय छात्र की मौत

    अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की खबर रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 30 जनवरी को इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से लापता भारतीय छात्र नील आचार्य का शव मिला था।

    इससे पहले जॉर्जिया में 21 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की एक बेघर व्यक्ति ने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

    26 जनवरी को इलिनोइस विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 18 वर्षीय भारतीय छात्र अकुल धवन कमरे में मृत मिले थे।

    चिंता

    सिनसिनाटी में पिछले साल भी हुई थी एक छात्र की हत्या

    पिछले साल नवंबर में भी सिनसिनाटी में भारतीय डॉक्टरेट छात्र 26 वर्षीय आदित्य अदलखा की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    आदित्य यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल में आणविक और विकासात्मक जीव विज्ञान में PhD कर रहे थे।

    कार में कम से कम 3 गोलियां लगी थीं और एक दीवार से टकरा गई थी। 9 नवंबर को हुए हादसे में घायल आदित्य ने 11 नवंबर को दम तोड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    रास्तों के मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं पुरुष, अध्ययन में दावा अजब-गजब खबरें
    पिछेल साल कार बिक्री में भारत का तीसरे पायदान पर कब्जा, जानिए कौन है आगे कार सेल
    हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर किया जहाज पर हमला, अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई हूती विद्रोही
    अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ ठंड; बर्फीले तूफानों से बुरा हाल, 43 लोगों की मौत  तूफान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025