IPL 2022: खबरें

IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पड़िकल को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड़िकल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। पड़िकल ने पिछले दो सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

IPL 2022 नीलामी: शिमरोन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, मिले डेविड वॉर्नर से अधिक पैसे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 8.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। हेटमायर की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी। शुरु से लेकर अंत तक हेटमायर के लिए RR और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली।

IPL 2022 नीलामी: गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले शमी ने बीते कुछ सालों में निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है।

IPL 2022 नीलामी: KKR ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रूपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें IPL 2022 की नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये की राशि देकर खरीदा गया है।

IPL 2022 नीलामी: राजस्थान ने ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रूपये में खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए दिखेंगे। IPL 2022 की नीलामी में उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने कगीसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। रबाडा मार्की खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट का हिस्सा थे और उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी।

IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। अश्विन को इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिलीज किया था।

IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है। धवन पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेल रहे थे।

IPL 2022: लगभग शुरुआती दो हफ्ते मिस कर सकते हैं वॉर्नर और रबाडा जैसे स्टार खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, लेकिन फ्रेंचाइजियों के सामने विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बड़ी समस्या बनी हुई है। 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी से पहले टीमें खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सटीक जवाब चाहती हैं।

IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए बड़ी नीलामी होने वाली है। 590 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए फाइनल किया गया है।

IPL 2022: लगभग पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने यह जानकारी दी है।

मोहम्मद सिराज को क्यों लगा था कि खत्म हो जाएगा उनका IPL करियर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मोहम्मद सिराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलेंगे। उन्हें RCB ने अपने साथ बरकरार रखा था।

IPL 2022: काइल जैमीसन ने नीलामी में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन ने नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है परिणामस्वरूप वह IPL 2022 में नहीं खेलेंगे।

IPL 2022: महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन भारत में खेला जाना है। कोरोना के प्रभाव के बीच IPL 2022 के मैच सीमित मैदानों में खेले जाएंगे।

IPL 2022 नीलामी: एसोसिएट देशों के खिलाड़ी जिन्हें मिल सकता है IPL कॉन्ट्रैक्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतनी बड़ी लीग हो चुकी है कि इसमें खेलने का सपना हर खिलाड़ी रखता है। बड़े देशों के खिलाड़ियों के अलावा एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा बनने के लिए कोशिश करते हैं।

IPL 2022: नीलामी में इन विकेटकीपर्स पर लग सकती है बड़ी बोली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी के लिए पिछले महीने 1,214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजियों से बात करने के बाद 590 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया है।

IPL 2022: महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में हो सकते हैं प्ले-ऑफ के मैच- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को पूरी तरह से भारत में ही आयोजित करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लीग को महाराष्ट्र और गुजरात में आयोजित करने की कोशिश कर रही है।

IPL 2022: आखिरी कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं इंग्लिश खिलाड़ी, जानें कारण

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के अंतिम कुछ मुकाबलों को इंग्लैंड के खिलाड़ी मिस कर सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के अंतिम चरण के समय वापस बुला सकती है।

IPL 2022: लीग में गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया ये जवाब

बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प के रूप में भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के बाद हार्दिक पंड्या अब परेशानी में नजर आ रहे हैं। पंड्या लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और वह विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलते आ रहे हैं।

IPL 2022 को होस्ट करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका, BCCI को भेजा प्रस्ताव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को लेकर मंथन अभी से शुरु हो चुका है। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर लीग के आयोजन स्थल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) विकल्पों की लिस्ट तैयार कर रही है।

IPL 2022: 'लखनऊ सुपर जायंट्स' होगा नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन दो नई टीमों के आने के बाद अब कुल 10 टीमों के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022: मुंबई में हो सकता है आयोजन, 27 मार्च से हो सकती है शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन मुंबई में खेला जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह ने कंफर्म किया है कि लीग का आयोजन भारत में ही किया जाएगा और इसकी शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते में हो सकती है।

IPL 2022: नीलामी से जुड़ी हर अहम बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए अगले महीने बड़ी नीलामी होगी और इसके लिए 1,214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लीग की दो नई टीमों ने भी अपने-अपने तीन खिलाड़ी साइन कर लिए हैं। दूसरी ओर पुरानी आठ टीमों ने पिछले साल नवंबर में ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी।

IPL 2022: लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बने केएल राहुल

केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे, लेकिन अब वह संयुक्त रूप से लीग के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL नीलामी के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, गेल समेत कई दिग्गज नहीं लेंगे हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी अगले महीने होने वाली है। इसके लिए 1,214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। नीलामी से दो दिन पहले फ्रेंचाइजियों को फाइनल लिस्ट सौंपी जाएगी।

IPL 2022: लखनऊ की टीम से जुड़ेंगे केएल राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन दो नई टीमों के आने के बाद अब कुल 10 टीमों के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B

एक बार फिर से कोरोना महामारी का प्रभाव खेलों में पड़ने लगा है। कोरोना के कारण इस बार भी रणजी ट्रॉफी को स्थगित करना पड़ा। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन, जो भारत में होना है, उस पर कोरोना का प्रभाव पड़ना तय है।

IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ को मिली डेडलाइन, 22 जनवरी तक खिलाड़ियों को करेंगी साइन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन दो नई फ्रेंचाइजी समेत कुल 10 टीमों के बीच खेला जाएगा।

IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी करने पर विचार कर रहे हैं। स्टार्क ने संकेत दिए हैं कि वह IPL 2022 में खेल सकते हैं।

IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला

वीवो ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सर (शीर्षक प्रायोजक) के रूप में अपना हाथ खींच लिया है और अब IPL के मुख्य प्रायोजक 'टाटा' होंगे।

IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में CVC की स्वामित्व वाली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं।

IPL 2022: कोरोना के बीच महाराष्ट्र में खेली जा सकती है लीग- रिपोर्ट्स

देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन एक ही राज्य में आयोजित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के प्रकोप के बीच IPL 2022 महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में खेला जा सकता है।

IPL 2022: बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की प्रक्रिया 30 नवंबर को पूरी हुई थी। पिछले सीजन में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों ने ज्यादातर अपने-अपने बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच बने विजय दहिया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में पहली बार शिरकत करने के लिए तैयार लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को अपना सहायक कोच बनाया है। वह इससे पहले भी IPL में सहायक कोच रह चुके हैं।

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह IPL 2022 से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी के साथ बतौर मेंटर जुड़ चुके हैं। टीम के मालिक संजीव गोयंका ने यह जानकारी दी है।

IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बरकरार रखा है।

IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में किया रिटेन- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए मौजूदा आठ टीमों को अपने-अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की जानकारी 30 नवंबर तक देनी है। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने साथ बरकरार रखा है।

IPL के अगले तीन सीजन के लिए धोनी को रिटेन कर सकती है CSK- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का आयोजन भारत में होना है, इससे पहले अगले महीने मेगा ऑक्शन होना है।

2 अप्रैल 2022 से चेन्नई में शुरू हो सकता है IPL का अगला सीजन- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला संस्करण भारत में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह हाल ही में ये स्पष्ट कर चुके हैं।

IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में दो नई टीमों के साथ कुल 10 टीमें हिस्सा होंगी। हाल ही में CVC कैपिटल पार्टनर्स और संजीव गोयंका की RPSG ग्रुप ने लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमों को खरीदने में सफलता हासिल की है।