NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच, सौरव गांगुली ने दी जानकारी
    IPL 2022: महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच, सौरव गांगुली ने दी जानकारी
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2022: महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 03, 2022
    01:26 pm
    IPL 2022: महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन भारत में खेला जाना है। कोरोना के प्रभाव के बीच IPL 2022 के मैच सीमित मैदानों में खेले जाएंगे। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी दी है कि आगामी सीजन के ग्रुप मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। इसके अलावा नॉकऑउट चरण की मेजबानी को लेकर अब तक चीजें स्पष्ट नहीं हुई है। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे सभी लीग मैच- गांगुली

    गांगुली ने स्पष्ट किया है कि नॉकआउट चरण के आयोजन स्थल पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन अहमदाबाद प्रबल दावेदार है। गांगुली ने स्पोर्टस्टार से कहा, "अब तक ये तय हो चुका है कि IPL भारत में खेला जाएगा। जहां तक आयोजन स्थलों का संबंध है, हम महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद हम नॉकआउट चरण के आयोजन स्थल पर फैसला करेंगे।"

    3/5

    पिछले सीजन भारत में खेले गए थे 29 मैच

    पिछले सीजन भी BCCI ने लीग की शुरुआत भारत में ही कराई थी। पिछले सीजन चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में बेस बनाए गए थे और टीमों को अलग-अलग करके लीग की शुरुआत कराई गई थी। 29 मैच खेले जाने के बाद बॉयो-बबल में लगातार कोरोना के मामले आने लगे थे और लीग स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सितंबर में बाकी बचे मुकाबले UAE में खेले गए थे।

    4/5

    वानखेड़े समेत इन स्टेडियम के नाम पर हुआ है विचार

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, बेब्रोन स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) पर IPL के आयोजन कल लेकर विचार किया गया है। इनके अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भी लीग खेले जाने की संभावना है। एक राज्य के नजदीकी चार स्टेडियम में लीग के खेले जाने से खिलाड़ी प्लेन की बजाय बस से यात्रा कर सकेंगे, जिससे कोरोना के फैलने की कम संभावना बनेंगी। IPL को भारत में आयोजित करने के लिए फ्रेंचाइजी को बता दिया गया है।

    5/5

    12 और 13 फरवरी को होगी नीलामी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी में अब अधिक समय नहीं बचा है। सभी 10 फ्रेंचाइजी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को नीलामी में अपने संयोजन के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। पिछले महीने 1,214 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजियों से बात करने के बाद 590 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए फाइनल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    IPL 2022

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी: खिलाड़ियों की पेमेंट से लेकर RTM तक सभी अहम नियमों की जानकारी BCCI
    IPL 2022 नीलामी: एसोसिएट देशों के खिलाड़ी जिन्हें मिल सकता है IPL कॉन्ट्रैक्ट IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: अंडर-19 विश्व कप के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट IPL नीलामी
    IPL 2022: नीलामी में इन विकेटकीपर्स पर लग सकती है बड़ी बोली क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज से पहले कई भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित शिखर धवन
    अंडर-19 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पंहुचा भारत, कप्तान यश ढुल ने लगाया शतक अंडर-19 विश्व कप
    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने जीता 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड', विश्वकप में दिखाई थी खेलभावना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    सौरव गांगुली

    कप्तानी विवाद पर विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे सौरव गांगुली- रिपोर्ट विराट कोहली
    सभी अधिकारियों ने कोहली से टी-20 कप्तानी नहीं छोड़ने का किया था अनुरोध- चेतन शर्मा विराट कोहली
    सौरव गांगुली हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती BCCI
    विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, कहा- BCCI इससे निपट लेगी विराट कोहली

    IPL 2022

    IPL 2022: महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में हो सकते हैं प्ले-ऑफ के मैच- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: आखिरी कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं इंग्लिश खिलाड़ी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लीग में गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया ये जवाब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 को होस्ट करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका, BCCI को भेजा प्रस्ताव इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023