IPL 2022: खबरें

IPL 2022: मुंबई में खेले जाएंगे 55 मुकाबले, 29 मई को होगा फाइनल- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से दिया इस्तीफा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सहायक कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दिया है और वह IPL के अगले सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

IPL 2022: KKR ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन से पहले श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। KKR ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए बेंगलुरु में चली दो दिन की बड़ी नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों को 10 टीमों द्वारा खरीदा गया।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी बेंगलुरु में संपन्न हुई, जिसमें 10 टीमों ने अपने-अपने पर्स को ध्यान में रखते हुए खरीदारी की।

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए दो दिन की बड़ी नीलामी का आयोजन बेंगलुरु में किया गया। इस नीलामी में 200 से ज्यादा खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा खरीदे गए।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी संपन्न हुई, जिसमें सभी 10 टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाए।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

बीते 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी संपन्न हुई, जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

बीते 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी संपन्न हुई, जिसमें 200 से ज्यादा खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा खरीदे गए।

IPL 2022: इन स्पिन गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी बेंगलुरु में हुई, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है।

IPL 2022: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी में कई खिलाड़ियों के नाम पर बड़ी बोली लगाई गई। दूसरी तरफ कई दिग्गज खिलाड़ियों में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

PL 2022 नीलामी: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा

बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में 30 लाख रुपये देकर खरीद लिया है।

IPL 2022: इन विकेटकीपर्स को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में कुल 600 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए थे, जिस पर सभी 10 टीमों ने अपने संयोजन के हिसाब से दांव लगाए हैं।

IPL 2022: ये रहे नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी में कुल 600 खिलाड़ी उपलब्ध थे, जिसमें सभी टीमों ने अपने-अपने पर्स को ध्यान में रखते हुए दांव लगाया है।

IPL 2022: कौन हैं तिलक वर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में खरीदा?

हैदराबाद की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तिलक वर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपये में शामिल किया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये निर्धारित किया था।

IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस में शामिल किए गए यश दयाल?

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने 3.2 करोड़ रुपये देकर अपने साथ शामिल किया है।

IPL 2022: कौन हैं टिम डेविड जिनको मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में सिंगापुर मूल के क्रिकेटर टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (MI) ने 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। डेविड की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी। डेविड के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम शुरु से ही काफी ज्यादा उत्सुक दिखी थी, लेकिन MI ने अधिक पैसों का लाभ लिया।

IPL 2022 नीलामी: रोमारियो शेफर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 नीलामी के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड पर पैसों की बारिश हुई है। 75 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले शेफर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 7.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

IPL 2022 नीलामी: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ में खरीदा

इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, इसके बावजूद नीलामी के दूसरे दिन उन्हें काफी बड़ी रकम मिली है। आर्चर को मुंबई इंडियंस (MI) ने आठ करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा है।

IPL 2022 नीलामी: दो करोड़ में बिके राज अंगद बावा, दिल्ली में शामिल हुए यश ढुल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 नीलामी के दूसरे दिन अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी राज अंगद बावा को बड़ी कीमत मिली है। 20 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले बावा को पंजाब किंग्स (PBKS) ने दो करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

IPL 2022: कौन हैं पंजाब किंग्स में शामिल किए गए ओडियन स्मिथ?

वेस्टइंडीज के गेंदबाजी ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के दूसरे दिन कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली।

IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा

तेज गेंदबाज खलील अहमद को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखी थी।

IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। दुबे पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए दिखे थे।

IPL 2022 नीलामी: छह करोड़ रुपये में बिके ओडियन स्मिथ, मार्को येंसन को मिले 4.20 करोड़

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के दूसरे दिन कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। एक करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले स्मिथ को पंजाब किंग्स (PBKS) ने छह करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

IPL 2022 नीलामी: लीग इतिहास में तीसरे सबसे महंगे इंग्लिश खिलाड़ी बने लियाम लिविंगस्टोन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के दूसरे दिन इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को बड़ी कीमत मिली है। लिविंगस्टोन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बोली लगानी शुरु की थी और देखते ही देखते कई टीमों के बीच उनको लेकर लड़ाई शुरु हो गई थी।

IPL 2022 नीलामी: सबसे महंगे दाम में बिकने वाले अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर बने आवेश खान

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। 20 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले आवेश को पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स में 70 लाख रुपये मिले थे।

IPL 2022 नीलामी: गुजरात टाइटंस ने राहुल तेवतिया को नौ करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने राहुल तेवतिया को नौ करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा है। पिछले तीन सीजन से राहुल को लगातार तीन करोड़ रुपये मिल रहे थे और इस बार उनकी कमाई में तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

IPL 2022 नीलामी: फिर से पंजाब के लिए खेलेंगे शाहरुख, KKR में बरकरार रहेंगे मावी

तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शाहरुख खान ने लगातार दूसरे सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में बड़ी कीमत हासिल की है। 40 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरने वाले शाहरुख को पंजाब किंग्स (PBKS) ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL 2022 नीलामी: मुंबई ने 'बेबी एबी' को खरीदा, अभिनव 2.6 करोड़ रुपये में बिके

अंडर-19 विश्व कप 2022 में धमाल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें नीलामी में तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में महाराष्ट्र के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को खूब फायदा हुआ है। 40 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने 10.75 करोड़ में शार्दुल को खरीदा, SRH के लिए खेलेंगे भुवनेश्वर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को बड़ी कीमत मिली है। ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा है। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले ठाकुर के लिए उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने केवल दो ही बोली लगाई।

IPL 2022 नीलामी: राजस्थान ने कृष्णा को 10 करोड़ में खरीदा, गुजरात के लिए खेलेंगे फर्ग्यूसन

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 10 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा है। कृष्णा के लिए गुजरात टाइटंस और RR के बीच काफी लंबी लड़ाई चली थी, लेकिन अंत में गुजरात ने खुद को पीछे हटा लिया था।

IPL 2022 नीलामी: निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन भले ही लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में इसका बिल्कुल असर देखने को नहीं मिला है। पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 10.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते दिखेंगे। बेयरेस्टो 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी थे और PBKS ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

IPL 2022: ईशान किशन बने दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, MI ने दिए 15.25 करोड़ रुपये

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। किशन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी, लेकिन वह मार्की लिस्ट का हिस्सा नहीं थे।

IPL 2022 नीलामी: वॉशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा, क्रुणाल लखनऊ के लिए खेलेंगे

युवा भारतीय ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। सुंदर की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी।

IPL 2022 नीलामी: लीग इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने हसरंगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। पिछले सीजन में UAE लेग में रिप्लेसमेंट के तौर पर IPL खेलने वाले हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

IPL 2022: नीलामी प्रक्रिया के बीच बेहोश हुए नीलामीकर्ता, अब चारू शर्मा कराएंगे नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में उस समय अफरा-तफरी का मौहाल हो गया जब बोली लगवा रहे प्रसिद्ध ह्यूज एडमीड्स गश खाकर गिर पड़े। जिस समय वह जमीन पर गिरे उसी समय श्रीलंकाई ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा के लिए बोली लग रही थी।

IPL 2022 नीलामी: RCB ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में हर्षल पटेल अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें IPL 2022 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा गया है।

IPL 2022: लखनऊ ने जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर पैसों की बारिश हुई है। होल्डर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 8.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। पिछले कुछ समय से होल्डर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें बड़ी कीमत मिलने की उम्मीद लंबे समय से थी।