NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला
    अगली खबर
    IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला
    IPL में अब 'टाटा' होगा टाइटल स्पॉन्सर

    IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 11, 2022
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    वीवो ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सर (शीर्षक प्रायोजक) के रूप में अपना हाथ खींच लिया है और अब IPL के मुख्य प्रायोजक 'टाटा' होंगे।

    यह फैसला मंगलवार (11 जनवरी) को IPL की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है।

    वीवो ने IPL प्रायोजन सौदे से बाहर निकलने का अनुरोध किया था और मीटिंग में इस पर मंजूरी मिल गई है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    'टाटा' शीर्षक प्रायोजक होंगे- IPL चेयरमैन

    IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने यह पुष्टि की है कि अब देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट्स में से एक 'टाटा' IPL में शीर्षक प्रायोजक होंगे। अब वीवो की बजाय 'टाटा IPL' से लीग पहचानी जाएगी।

    पटेल ने इस बारे में cricbuzz से कहा, "वीवो बाहर हो गया है और अब 'टाटा' शीर्षक प्रायोजक होंगे।"

    पटेल ने आगे बताया कि CVC के स्वामित्व वाली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए आज लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया जाएगा।

    टाइटल स्पॉन्सरशिप

    वीवो ने 2018 में खरीदी थी टाइटल स्पॉन्सरशिप

    चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने साल 2018 में 2,199 करोड़ रुपये की बोली लगाकर BCCI से पांच साल के लिए IPL के प्रयोजक अधिकार खरीदे थे।

    भारत-चीन तनाव के चलते साल 2020 सीजन के लिए वीवो ने स्पॉन्सरशिप स्किप कर दी थी। वहीं ब्रेक के बाद IPL 2021 में फिर से वापसी की थी। इसके साथ ही उसके करार को साल 2022 से 2023 तक के लिए बढ़ा भी दिया गया था।

    जानकारी

    टाटा 2022 और 2023 सीजन के लिए होगा टाइटल स्पॉन्सर

    वीवो के पीछे हट जाने के बाद अब टाटा समूह 2022 और 2023 सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सर होगा। इसका मतलब है कि IPL कम से कम अगले दो सीजन तक 'टाटा IPL' से जाना जाएगा।

    मेगा ऑक्शन

    12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा मेगा ऑक्शन

    ब्रजेश पटेल ने पुष्टि की है कि IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा। हालांकि, BCCI ने फैसला नहीं किया है खिलाड़ियों को साइन करने के लिए दो नई टीमों को कितना समय दिया जाना है।

    वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में होना वाला ऑक्शन, IPL का आखिरी ऑक्शन हो सकता है। दरअसल, ज्यादातर टीमों का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है।

    टीमें

    2011 के बाद पहली बार IPL में खेलेंगी 10 टीमें

    साल 2011 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। लीग में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले से ही खेल रही हैं।

    अब दो नई फ्रेंचाइजियां भी लीग का हिस्सा बन चुकी हैं। एक टीम लखनऊ से तो वहीं दूसरी अहमदाबाद से खेलती दिखेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    नवंबर के बाद क्या होगा शास्त्री का भविष्य? हेडकोच के लिए आवेदन कर सकते हैं राठौर भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं फ्रेंचाइजी- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक BCCI
    क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे? दीपिका पादुकोण

    क्रिकेट समाचार

    एशेज 2021-22: जानिए सिडनी के मैदान के दिलचस्प आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे टेस्ट में भारत की पहले बल्लेबाजी, विराट कोहली बाहर टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: राहुल के अर्धशतक के बावजूद भारत की पहली पारी 202 रनों पर सिमटी भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    2 अप्रैल 2022 से चेन्नई में शुरू हो सकता है IPL का अगला सीजन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के अगले तीन सीजन के लिए धोनी को रिटेन कर सकती है CSK- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में किया रिटेन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025