NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा
    रविचंद्रन अश्विन

    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 12, 2022
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। अश्विन को इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिलीज किया था।

    इस साल की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए टॉप-10 खिलाड़ियों में अश्विन इकलौते स्पिन गेंदबाज थे। उन्होंने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी।

    अश्विन के IPL करियर और पिछले सीजन के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर।

    करियर

    IPL में छठे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अश्विन

    अश्विन ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के लिए खेला है। 35 वर्षीय अश्विन लीग इतिहास में अभी छठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    167 IPL मैचों में अश्विन ने 27.80 की औसत के साथ 145 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी सात से कम की रही है। अश्विन के लिए एक सीजन में सबसे अधिक 20 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    पिछला सीजन

    पिछले सीजन निराशाजनक रहा था अश्विन का प्रदर्शन

    IPL के पिछले सीजन में DC के लिए खेलते हुए अश्विन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। अश्विन ने 13 मैचों में 47.28 की खराब औसत के साथ केवल सात विकेट लिए थे। भारत में खेले गए चरण में वह पारिवारिक कारणों से लीग से दूर भी हट गए थे।

    अप्रैल के अंत में जब अश्विन ने लीग छोड़ी थी तब तक वह पांच मैचों में केवल एक ही विकेट ले पाए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    2018 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने अश्विन को 7.60 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था और अपना कप्तान बनाया था। दो सीजन पंजाब में रहने के बाद वह 2020 सीजन से पहले DC में ट्रेड कर दिए गए थे।

    शुरुआत

    मार्च के अंत में शुरु हो सकता है सीजन

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार संकेत दे रही है कि IPL की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। इसके अलावा बोर्ड लगातार यह भी कोशिश कर रही है कि इस बार सीजन भारत में ही खेला जाएगा। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में प्ले-ऑफ खेला जा सकता है।

    इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी लीग आयोजन का प्रस्ताव भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रविचंद्रन अश्विन
    IPL नीलामी
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रविचंद्रन अश्विन

    क्या भारत के लिए वनडे क्रिकेट में होनी चाहिए रविचंद्रन अश्विन की वापसी? भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अश्विन और रूट समेत ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: अश्विन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी में जो रूट को पछाड़कर अश्विन ने जीता अवार्ड जो रूट

    IPL नीलामी

    IPL Auction 2019: इन खिलाड़ियों पर रहेगी टीम मालिकों की नज़र क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन ओवररेटेड खिलाड़ियों को नीलामी में मिली ज़रूरत से ज़्यादा कीमत भारत की खबरें
    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें

    IPL 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    2 अप्रैल 2022 से चेन्नई में शुरू हो सकता है IPL का अगला सीजन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के अगले तीन सीजन के लिए धोनी को रिटेन कर सकती है CSK- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में किया रिटेन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025